Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DUSU Election में ABVP का दबदबा, केंद्रीय पैनल के 3 पदों पर दर्ज की जीत

    14 hours ago

    2

    0

    (फोटो के साथ) नयी दिल्ली, 19 सितंबर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में केंद्रीय पैनल के चार पदों में से तीन पर जीत के बाद शनिवार को एबीवीपी समर्थकों ने कला संकाय के बाहर जीत का जश्न मनाया और इस दौरान पूरा क्षेत्र नारों से गूंज उठा। परिणामों की घोषणा के बाद संकाय के बाहर जुटे छात्र संगठन के समर्थकों ने पार्टी के झंडे लहराए और हवा में पर्चे उछाले। उत्तरी परिसर स्थित इस स्थल पर दोपहर बाद तक जश्न का सिलसिला जारी रहा।दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उम्मीदवारों और छात्र संगठनों को परिणाम घोषित होने के बाद सड़कों, परिसर और छात्रावासों में विजय जुलूस निकालने से परहेज करने का निर्देश दिया था। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने डूसू के चुनाव में केंद्रीय पैनल के चार पद में से तीन पर जीत दर्ज की, जबकि एनएसयूआई का टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। एबीवीपी के उम्मीदवार यश डबास ने अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के विजय शंकर मीणा को 2,053 वोटों के अंतर से हराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांप्रदायिक तनाव की साजिश के आरोप में Humayun Kabir को पुलिस का नोटिस
    Next Article
    Faridabad में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में Abhishek Bairwa गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment