Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Energy सेक्टर में बढ़ेगा AI का इस्तेमाल, Hardeep Singh Puri ने सराहा Adobe Noida का काम

    22 hours ago

    3

    0

    केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एडोब (Adobe) के एशिया पैसिफिक और जापान क्षेत्र के अध्यक्ष बेन गुडमैन के साथ भारत के ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग के अवसरों और उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित डिजिटल तकनीकों को अपनाने पर चर्चा की। मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। पोस्ट के अनुसार, पुरी ने भारत के ऊर्जा क्षेत्र में नई डिजिटल तकनीकों को अपनाने के व्यापक अवसरों पर प्रकाश डाला और वैश्विक तकनीकी नवाचार (innovation) में भारत के बढ़ते योगदान को रेखांकित किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा एडोब के एशिया पैसिफिक और जापान क्षेत्र के अध्यक्ष बेन गुडमैन से मुलाकात हुई।" बैठक के दौरान, पुरी ने सॉफ्टवेयर विकास, डिजाइन और व्यावसायिक कार्यों में नवाचार को बढ़ावा देने में एडोब के नोएडा कार्यालय की भूमिका का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा यह जानकर खुशी हुई कि एडोब के लिए सॉफ्टवेयर विकास, डिजाइन और व्यावसायिक कार्यों से जुड़े अत्याधुनिक नवाचार उनके नोएडा कार्यालय से हो रहे हैं।इसे भी पढ़ें: Delhi Preet Vihar Cafe Gangrape: कोर्ट ने 1 आरोपी को पुलिस कस्टडी, 2 महिलाओं को जेल भेजाचर्चा का मुख्य केंद्र भारत के ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग के अवसर थे, विशेष रूप से उन्नत AI-आधारित डिजिटल समाधानों को अपनाकर। पुरी ने कहा, "हमने इस बात पर चर्चा की कि भारत का ऊर्जा क्षेत्र सहयोग के लिए कितने व्यापक अवसर प्रदान करता है, और यहाँ अत्याधुनिक AI-आधारित डिजिटल तकनीकों को अपनाया जा सकता है।" केंद्रीय मंत्री ने वैश्विक स्तर पर तकनीकी प्रगति को आगे बढ़ाने में भारत के कुशल कार्यबल की भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी (IT) क्रांति और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से हो रहे बदलावों में भारतीय युवाओं के योगदान को रेखांकित किया। पुरी ने कहा, "भारत के पास प्रतिभाशाली और कुशल युवाओं का एक बड़ा समूह है, जिन्होंने वैश्विक IT क्रांति में योगदान दिया है और अब वे AI के युग को आकार दे रहे हैं। बैठक में वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों और भारत के ऊर्जा क्षेत्र के बीच सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया। साथ ही, सॉफ्टवेयर विकास और तकनीकी नवाचार के केंद्र के रूप में भारत की बढ़ती भूमिका को भी रेखांकित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकारी आवास छोड़ Patna के निजी घर में शिफ्ट हुए BJP नेता Nitin Nabin, 'गृह प्रवेश' समारोह में शामिल हुए CM
    Next Article
    Bhopal में TB के केस 13 हजार पहुंचे, CMHO मनीष शर्मा बोले- हॉटस्पॉट में बढ़ेगी ट्रेसिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment