Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक-दूसरे का हाथ पकड़कर तीसरी मंजिल से कूदे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड:युवक की मौत, लड़की को नोएडा से दिल्ली रेफर किया गया

    17 hours ago

    2

    0

    नोएडा में एक युवक और युवती तीसरी मंजिल से कूद गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवती की हालत गंभीर है। उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना रविवार देर रात की है। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह पांच के आसपास उनको सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि मेरठ के उल्देपुर निवासी पुनीत उम्र 35 साल और कुमारी विद्या दास 20 साल ने सुसाइड करने की नियत से तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए पुलिस ने नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर डॉक्टरों ने पुनीत को मृत घोषित कर दिया। रात में युवक से मिलने आई थी युवती प्राथमिक जांच में सामने आया कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। बताया गया कि युवक चौड़ा गांव में किराए के मकान में रहता था। जबकि युवती नवादा गांव में रहती थी। युवक एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। युवती युवक से मिलने के लिए रात के समय उसके घर आई थी। दोनों पूरी रात साथ रहे और सुबह को यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। निजी कंपनी में करता था काम युवक एक निजी कंपनी में काम करता था। दोनों काफी दिनों से एक दूसरे को जानते है। युवक चौड़ा गांव में किराए के मकान रहता है। दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने ही एक साथ छत से कूद गए। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एनडीए की जीत पर मेरठ में जश्न:भाजपाइयों ने बांटे लड्डू, बोले- पश्चिम बंगाल में खत्म होगा गुंडाराज
    Next Article
    मेरठ में युवक पर जानलेवा हमला; VIDEO:CCTV में कैद हुई वारदात, परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment