Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में युवक पर जानलेवा हमला; VIDEO:CCTV में कैद हुई वारदात, परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया

    18 hours ago

    2

    0

    मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के प्रीत नगर स्थित तिहाई मोहल्ले में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर जानलेवा हमले का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के साथ SSP कार्यालय पहुंच कर शिकायत की। आरोप है कि क्षेत्र के रहने वाले फूलराज और उसके परिवार के लोगों ने बीती 30 अप्रैल को पीड़ित के घर में घुसकर उसके बेटे विपिन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में विपिन को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों के अनुसार मारपीट में विपिन को गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद पहले उससे मवाना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया था उसके बावजूद भी विपिन की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उसे दिल्ली रेफर कर दिया। अभी भी उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। मारपीट की घटना पड़ोसी के घर में लगे CCTV में कैद हो गई। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का आरोप है की CCTV देखने के बाद पुलिस ने बमुश्किल मुकदमा दर्ज किया। इसमें भी पुलिस द्वारा हल्की धारा लगा दी गई। इस संबंध में उन्होंने SSP से शिकायत करते हुए कारवाई की मांग की। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का कहना है की संबंधित थाने की पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है और अगर मुकदमे में धाराएं नहीं बढ़ाई जाती और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो भीम आर्मी बड़ा आंदोलन करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक-दूसरे का हाथ पकड़कर तीसरी मंजिल से कूदे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड:युवक की मौत, लड़की को नोएडा से दिल्ली रेफर किया गया
    Next Article
    अयोध्या में गर्मी से ट्रांसफार्मर ओवरलोड, 80%क्षमता पार:ट्रिपिंग शुरू, रात में बिजली-पानी संकट की आशंका; तूफान से भी नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment