Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:प्रयागराज में तीर्थ पुरोहित को बाइक सवार बदमाशों ने 4 गोलियां मारी, रिश्तेदार से मिलकर लौट रहे थे घर

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज के कीडगंज में सोमवार देर रात तीर्थ पुरोहित मार्तंड प्रकाश दुबे (55) पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। दो बाइकों से पहुंचे चार नकाबपोश हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। एक के बाद एक चार गोलियां मारीं और भाग निकले। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। घायल पुरोहित को तत्काल एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पढ़िए पूरी खबर कानपुर में 3200 करोड़ का फर्जीवाड़ा, पेंटर, कबाड़ी और मजदूरों के खातों से हुआ ट्रांजेक्शन, 2 अरेस्ट कानपुर में पेंटर, कबाड़ी और मजदूर जैसे आम लोगों के बैंक खातों से करीब 3200 करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन का मामला सामने आया है। इस फर्जीवाड़े में सोमवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि मास्टरमाइंड को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि हवाला, स्लॉटर हाउस से जुड़े लेनदेन और फर्जी आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) इनवॉइस व ई-वे बिल के जरिए बड़े स्तर पर टैक्स चोरी की जा रही थी। आरोपियों ने फर्जी कंपनियां बनाकर करोड़ों रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट हड़पने का नेटवर्क खड़ा किया था। अब जल्द ही पुलिस पूरे गिरोह का खुलासा करेगी। पढ़िए पूरी खबर… शाहजहांपुर में चीनी मिल कर्मचारी ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड नोट एमडी और यूनिट हेड पर लगाया प्रताड़ना का आरोप शाहजहांपुर में एक चीनी मिल कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट और ऑडियो में मृतक ने मिल प्रबंधन के अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। हालांकि, मिल प्रबंधन ने इन आरोपों को निराधार बताया है। मनोज कुमार गंगवार (40) ने घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह उनका शव कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला बंडा थाना क्षेत्र के भौरखेड़ा गांव का है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ समेत 6 जिलों में बारिश, 42 में अलर्ट:यूपी में 24 घंटे में 8 मौतें; आज बड़े मंगल पर भंडारे, 20 हजार शादियां
    Next Article
    मां-बेटों के हत्यारोपी के शव को परिजनों ने नहीं लिया:अम्बेडकरनगर में इमाम ने कब्र पर फातिहा पढ़ने से मना किया, पुलिस ने दफनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment