Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड अपडेट्स:जर्मनी में कार भीड़ में घुसी: 2 की मौत, 22 घायल; आरोपी गिरफ्तार

    1 hour ago

    2

    0

    जर्मनी के लीपजिग शहर में सोमवार शाम एक तेज रफ्तार कार के भीड़ में घुसने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए। घटना शॉपिंग एरिया ग्रिमाइशे श्ट्रासे में हुई। पुलिस के मुताबिक, कार ऑगस्टसप्लात्ज से होते हुए भीड़ में घुस गई और कई लोगों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ती रही। हादसे में 63 वर्षीय महिला और 77 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद 33 वर्षीय जर्मन नागरिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हमले के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार बहुत तेज गति से आई और टक्कर के बाद अफरा-तफरी मच गई। कई लोग दुकानों में छिप गए, जबकि राहगीरों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। जर्मनी में हाल के वर्षों में इस तरह के हमले बढ़े हैं। इससे पहले भी कई शहरों में कार से भीड़ को निशाना बनाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… रूस-यूक्रेन ने युद्धविराम का ऐलान किया, रूस 20 साल में पहली बार बड़े हथियारों के बिना विक्ट्री डे मनाएगा रूस और यूक्रेन ने 9 मई के विक्ट्री डे से पहले अलग-अलग समय पर युद्धविराम का ऐलान किया है। रूस ने शुक्रवार और शनिवार के लिए सीजफायर घोषित किया है, जबकि यूक्रेन ने कहा है कि वह बुधवार रात 12 बजे से युद्ध रोक देगा। रूस के रक्षा मंत्रालय ने यह फैसला द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी की हार की 81वीं सालगिरह के मौके पर लिया। लेकिन साथ ही उसने चेतावनी भी दी है कि अगर यूक्रेन ने समारोह में कोई बाधा डाली, तो कीव पर बड़ा मिसाइल हमला किया जाएगा। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उनका देश बुधवार रात से युद्धविराम मानेगा, लेकिन रूस की हर कार्रवाई का जवाब भी देगा। उन्होंने ट्रूस की कोई तय समयसीमा नहीं बताई। इस बार मॉस्को के रेड स्क्वायर में होने वाली विक्ट्री डे परेड भी अलग तरीके से होगी। संभावित ड्रोन हमलों के खतरे को देखते हुए टैंक और बड़े हथियार इसमें शामिल नहीं किए जाएंगे। रूस ने कीव में रह रहे लोगों और विदेशी दूतावासों को शहर छोड़ने की चेतावनी भी दी है। इससे पहले भी कई बार सीजफायर की कोशिशें हुईं, लेकिन ज्यादातर बार उनका ज्यादा असर नहीं दिखा। करीब दो दशकों में पहली बार मॉस्को की परेड बिना भारी हथियारों के होगी। सुरक्षा वजहों से कई शहरों में परेड सीमित या रद्द की जा रही हैं। विक्ट्री डे रूस के लिए बहुत अहम दिन होता है। इसे व्लादिमिर पुतिन देश की ताकत और देशभक्ति से जोड़कर देखते हैं। चीन में पटाखा फैक्ट्री में धमाका: 21 की मौत, 61 घायल चीन के हुनान प्रांत के लियूयांग शहर में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 61 लोग घायल हो गए। हादसा सोमवार शाम करीब 5 बजे हुआ। सरकारी मीडिया के अनुसार, विस्फोट लियूयांग हुआशेंग फायरवर्क्स मैन्युफैक्चरिंग एंड डिस्प्ले कंपनी में हुआ, जो गुआंडू टाउनशिप में स्थित है। धमाके के बाद तुरंत इमरजेंसी और फायर रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेजा गया। बचाव दल ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की। इस हादसे में 21 लोगों की जान चली गई, जबकि 61 घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल विस्फोट के कारणों की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिसाइल अटैक से दुबई में फंसीं अमीषा पटेल:हमले के बाद एयरस्पेट बंद हुआ तो फ्लाइट मस्कट डायवर्ट हुई, एक्ट्रेस बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी
    Next Article
    'गुंडे घुसे, मुझे पीटा', भवानीपुर में हार पर ममता बनर्जी का सनसनीखेज दावा, फोन कॉल वायरल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment