Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में साफ मौसम के साथ खिली तेज धूप:हवा चलने से गर्मी से मिल रही राहत, सामान्य से नीचे आया तापमान

    1 hour ago

    2

    0

    मेरठ में अप्रैल में पड़ी जून जैसी गर्मी से मई में पिछले चार दिनों से हो रहे मौसम में बदलाव के बाद लागों को थोड़ी राहत मिल रही है। मई की शुरुआत में जहां भीषण गर्मी और तेज धूप का अनुमान जताया जा रहा था, वहीं सोमवार सुबह आई आंधी-बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। पूरे मेरठ में तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते हुआ है। उन्होंने बताया कि तेज हवाओं और बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में गिरावट आई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक से दो दिन तक ऐसा ही सुहावना मौसम बना रह सकता है। हालांकि इसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने के आसार हैं और गर्मी अपना असर दिखा सकती है। बारिश का एक सकारात्मक प्रभाव यह भी रहा कि शहर की हवा साफ हो गई, जिससे प्रदूषण स्तर में कमी आई है। वहीं किसानों के लिए भी मौसम में यह बदलाव महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे फसलों की उचित देखभाल करें और तेज हवाओं से होने वाले नुकसान से बचाव के उपाय अपनाएं। गौरतलब है कि इससे पहले मई में तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान था, लेकिन फिलहाल मौसम में आए इस बदलाव ने लोगों को बड़ी राहत दी है। हालांकि आने वाले दिनों में फिर से गर्मी बढ़ने की संभावना को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रामीण सपा जिला अध्यक्ष का इस्तीफ:कानपुर में पूर्व विधायक बोले- विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिया फैसला
    Next Article
    कानपुर देहात में माटीकला प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित:कौशल विकास हेतु 15 दिवसीय आवासीय कार्यक्रम, 15 मई तक करें आवेदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment