Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में बिना अनुमति के काट दिए 16 पेड़:वनरक्षक की शिकायत पर दो लोगों पर FIR,जांच में जुटा विभाग

    1 hour ago

    2

    0

    आगरा ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) में सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बिना 16 पेड़ काट दिए गए। बिचपुरी रेलवे फाटक के सामने प्लॉट में पेड़ काटने की शिकायत पर वन विभाग ने जांच कराई तो लकड़ियां गायब मिलीं और केवल ठूंठ पाए गए। वन विभाग की तहरीर पर थाना जगदीशपुरा पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। टीटीजेड में सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी अनुमति के बिना पेड़ काटने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला बिचपुरी रेलवे फाटक के सामने का है, जहां निजी प्लॉट पर खड़े 16 पेड़ों पर आरी चला दी गई। इनमें 9 पेड़ पापड़ी के, 4 शहतूत, 2 नीम और एक पेड़ देसी बबूल का काटा गया है। शिकायत पर वन दरोगा रूपाली और उनकी टीम जांच के लिए पहुंची तो पाया कि मौके से पेड़ों की लकड़ियां गायब थीं। सभी पेड़ों की गोलाई 25 सेमी से 70 सेमी तक पाई गई। वन विभाग ने पेड़ काटने के मामले में आलोक नगर, जयपुर हाउस निवासी अंशुमान और सिकंदरा के पश्चिमपुरी की राधिका विहार काॅलोनी निवासी राजकुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जगदीशपुरा पुलिस ने वन विभाग के प्रभारी अवधेश यादव की तहरीर पर वृक्ष संरक्षण अधिनियम की धारा 4 व 10 के उल्लंघन में प्राथमिकी दर्ज की है। आगरा समेत टीटीजेड के जिलों में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बिना किसी भी प्रजाति के हरे पेड़ को काटना या छांटना पूरी तरह प्रतिबंधित और दंडनीय अपराध है। वहीं, मिढ़ाकुर के पास नानपुर में छह पेड़ों की छंटाई बिना अनुमति की गई थी। यूकेलिप्टस की लकड़ियों को लोडर वाहन से भेजा गया था। वायरल वीडियो के आधार पर वन विभाग की जांच पर वाहन स्वामी का ब्योरा आरटीओ कार्यालय से निकलवाया गया। बाईपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी कृपाशंकर ने बताया कि रेलवे को इस संबंध में नोटिस जारी किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनियंत्रित बस बिजली के पोल से टकराकर डम्पर से भिड़ी:खीरी में 29 यात्री घायल; 13 की हालत गंभीर, 100 किमी की स्पीड में हुई टक्कर
    Next Article
    प्रेमानंद महाराज के भतीजे श्याम शरण बाबा पहुंचे काशी:तुलसी घाट पर पहलवानों संग गदा फेरी, बोले- हमारे गुरु भी यहीं साधना करते‌ थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment