Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Weather Update | ऑरेंज अलर्ट! देर रात गरज के साथ हुई बारिश, ओलावृष्टि और 60kmph की रफ्तार से हवाओं का अनुमान

    4 hours from now

    1

    0

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में सोमवार देर रात अचानक मौसम ने करवट ली। गरज और चमक के साथ हुई तेज बारिश ने शहर को भिगो दिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जिसका अर्थ है— "सतर्क रहें"। मौसम विभाग ने कहा कि कश्मीरी गेट, इंडिया गेट, अक्षरधाम, सफदरजंग, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, डिफेंस कॉलोनी और लाजपत नगर सहित दिल्ली के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने के साथ बारिश होने का अनुमान है, जिसमें हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।इसे भी पढ़ें: असम में 'डबल इंजन' सरकार की हैट्रिक! अमित शाह ने जताया असम, केरल और तमिलनाडु की जनता का आभार  मौसम विभाग ने कहा कि बुराड़ी, मॉडल टाउन, दिल्ली विश्वविद्यालय, पटेल नगर, वसंत विहार, आर के पुरम, वसंत कुंज, हौज खास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर, इग्नू और आयानगर जैसे कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, हल्की गरज और बिजली गिरने का अनुमान है। साथ ही हवा की गति 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।राजधानी में इस बेमौसम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन अचानक आए इस तूफान ने चिंता भी बढ़ा दी है।इसे भी पढ़ें: Explained BJP Victory In Bengal: क्या 'शक्ति प्रदर्शन' और 'सुरक्षा चक्र' ने बदला पश्चिम बंगाल का राजनीतिक इतिहास? क्या होता है 'ऑरेंज अलर्ट'?मौसम विभाग के अनुसार, ऑरेंज अलर्ट का उपयोग तब किया जाता है जब मौसम बेहद खराब होने की संभावना हो। यह प्रशासन और जनता के लिए एक चेतावनी है कि वे बिजली आपूर्ति में व्यवधान, पेड़ों के गिरने और जलभराव जैसी प्रतिकूल स्थितियों के लिए तैयार रहें। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tamil Nadu में त्रिशंकु विधानसभा: सबसे बड़ी पार्टी बनी TVK, सरकार बनाने के लिए इन 3 समीकरणों पर टिकी नज़र
    Next Article
    असम में 'डबल इंजन' सरकार की हैट्रिक! अमित शाह ने जताया असम, केरल और तमिलनाडु की जनता का आभार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment