Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एनडीए की जीत पर मेरठ में जश्न:भाजपाइयों ने बांटे लड्डू, बोले- पश्चिम बंगाल में खत्म होगा गुंडाराज

    16 hours ago

    2

    0

    देश के पांच राज्यों में जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में एनडीए की बढ़त पर देशभर में जश्न का माहौल है। मेरठ में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिल रहे वोटों से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे। यह जश्न भाजपा नेता अंकित चौधरी के नेतृत्व में कमिश्नरी चौराहे पर मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने की उम्मीद जताई। इस अवसर पर अंकित चौधरी ने कहा कि यह देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विकास के पथ पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि बंगाल में लोगों के साथ हुए अत्याचारों का यह परिणाम है और मोदी जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं। चौधरी ने आगे कहा कि जनता को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्वास है कि देश सुरक्षित है और विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने झूठ की राजनीति को नकार दिया है और भाजपा पर अपना भरोसा जताया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही पूरे भारत में भाजपा की सरकार होगी, क्योंकि यह देश ऋषि-मुनियों का है और यहां की जनता विकास चाहती है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था के मॉडल का भी जिक्र किया, जिसे मोदी जी के नेतृत्व में पूरे भारत में लागू किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पश्चिम-बंगाल और असम में जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न:बागपत में बीजेपी कार्यालय पर ढोल-नगाड़ों पर डांस कर आतिशबाजी की
    Next Article
    एक-दूसरे का हाथ पकड़कर तीसरी मंजिल से कूदे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड:युवक की मौत, लड़की को नोएडा से दिल्ली रेफर किया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment