Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रक ने बारातियों को मारी टक्कर, एक की मौत:रायबरेली में शादी समारोह की अगवानी में जा रहे तीन गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली जिले के खीरो थाना क्षेत्र में देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने शादी समारोह में अगवानी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बारातियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना निहस्था हाईवे पर हुई। लालगंज क्षेत्र के खजूर गांव से निहस्था गांव पहुंची बारात के दौरान अनियंत्रित ट्रक ने बारातियों को जोरदार टक्कर मारी। घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक की पहचान डलमऊ थाना क्षेत्र के जांगीराबाद निवासी त्रिलोकी यादव के रूप में हुई है। घायलों में डलमऊ के जांगीराबाद निवासी ऋषभ और अमरेंद्र कुमार शामिल हैं। वहीं, लालगंज के दौलत सिंह का पुरवा निवासी विजयपाल भी घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP में कर्मचारियों के लिए नई तबादला नीति लागू:5-31 मई तक होंगे ट्रांसफर, अब वॉट्सऐप पर आएगा सम्मन; कैबिनेट से 29 प्रस्ताव पास
    Next Article
    सुबह से छाये बादल, तापमान में 7°C की गिरावट:रात का तापमान सामान्य से 4.2°C कम, आज और कल बूंदाबांदी की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment