Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Voter List से बाहर रह सकते हैं 44 लाख लोग, दावा-आपत्ति का समय खत्म

    9 hours ago

    1

    0

    दिल्ली में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि बुधवार को समाप्त हो गई। मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद से अब तक फॉर्म छह के केवल करीब 3.5 लाख आवेदन मिले हैं जिससे संकेत मिलता है कि मसौदा सूची से बाहर किए गए 47.5 लाख मतदाताओं में से करीब 44 लाख के नाम अंतिम सूची में भी शामिल नहीं हो पाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि 31 अगस्त से 24 नवंबर के बीच फॉर्म छह के कुल 3,31,540 आवेदन प्राप्त हुए।उन्होंने कहा कि बुधवार तक यह संख्या करीब 3.5 लाख पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अब तक मिले कई आवेदन पहली बार मतदान करने वाले और नए मतदाताओं के हैं। इन आंकड़ों से पता चलता है कि मसौदा सूची से बाहर किए गए 47.5 लाख मतदाताओं में से करीब 44 लाख ने नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म छह के जरिये आवेदन नहीं किया है।31 अगस्त को प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची में दिल्ली की पिछली 1.45 करोड़ मतदाताओं वाली सूची से करीब 47.5 लाख नाम हटा दिए गए थे। इनमें से 43.32 लाख नाम स्थानांतरित, 2.82 लाख मृत और 1.45 लाख नाम दोहरी प्रविष्टियों के रूप में चिह्नित किए गए थे। आवेदनों की यह कम संख्या ऐसे समय सामने आई है, जब निर्वाचन आयोग ने अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और दोहरी प्रविष्टियों (एएसडीडी) की श्रेणियों के तहत मसौदा सूची से बाहर किए गए मतदाताओं तक पहुंचने के लिए नया अभियान शुरू किया है।इन मतदाताओं को 30 जून से 17 अगस्त के बीच पहले चरण में गणना प्रपत्र दिए गए थे। उन्हें अपनी पात्रता साबित करने और 22 दिसंबर को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए एक और मौका दिया गया था। हालांकि, इस अभियान में अब तक बहुत कम प्रगति हुई है।अधिकारियों ने बताया कि गणना प्रपत्रों का वितरण पिछले सप्ताह शुरू हुआ, लेकिन अब तक केवल कुछ सौ प्रपत्र ही वितरित किए जा सके हैं। कुछ मतदाताओं ने इन्हें ऑनलाइन जमा कराया है। बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को स्थानांतरित के रूप में चिह्नित मतदाताओं का पता लगाने में भी मुश्किल हो रही है।खासकर ऐसे मतदाताओं को ढूंढना कठिन हो रहा है, जो किराये के मकान खाली करके चले गए और अपने नए पते या संपर्क का विवरण नहीं छोड़ गए। ‘पीटीआई-भाषा’ ने पहले खबर दी थी कि बाबरपुर की एक अनधिकृत कॉलोनी के एक बीएलओ ने बताया था कि उनके मतदान केंद्र के करीब 300 मतदाताओं को एएसडीडी श्रेणी में चिह्नित किया गया है। इनमें से ज्यादातर किरायेदार थे, जिन्होंने अपने किराये के मकान खाली कर दिए थे।उन्होंने कहा, ‘‘एएसडीडी श्रेणी में चिह्नित ज्यादातर लोग किरायेदार थे। वे यहां से जा चुके हैं, लेकिन कोई भी हमें यह बताने को तैयार नहीं है कि वे कहां गए हैं। उनके मकान मालिक भी इस बात की लिखित पुष्टि करने को तैयार नहीं हैं कि किरायेदार वहां से चले गए हैं, क्योंकि उन्हें भी उनके ठिकाने की जानकारी नहीं है।’’ फॉर्म छह का इस्तेमाल पहली बार मतदान करने वाले नागरिकों और उन लोगों द्वारा मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए किया जाता है, जिनके नाम सूची में नहीं हैं।मसौदा सूची प्रकाशित होने से पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय को 30 अगस्त तक फॉर्म छह के 2,12,400 आवेदन मिले थे। इसी अवधि में नाम शामिल किए जाने पर आपत्ति दर्ज कराने या किसी प्रविष्टि को हटाने का अनुरोध करने के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म सात के 51,471 आवेदन और मतदाता सूची के विवरण में सुधार, जिसमें निवास स्थान में बदलाव भी शामिल है, के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म आठ के 2,60,768 आवेदन मिले थे। 31 अगस्त से 24 नवंबर के बीच फॉर्म सात के 35,592 और फॉर्म आठ के 1,24,554 अन्य आवेदन प्राप्त हुए।जिलों में इस अवधि के दौरान फॉर्म छह के सबसे अधिक 40,029 आवेदन पश्चिमी जिले में मिले। इसके बाद उत्तर-पूर्वी जिले में 32,673, दक्षिण-पूर्वी जिले में 31,771, उत्तर-पश्चिमी जिले में 31,660 और पूर्वी जिले में 31,619 आवेदन प्राप्त हुए। गणना प्रपत्रों का वितरण और संग्रह 30 नवंबर तक जारी रहेगा, जबकि इनके निस्तारण की अंतिम तिथि 10 दिसंबर निर्धारित की गई है।अंतिम मतदाता सूची 22 दिसंबर को प्रकाशित की जानी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM Narendra Modi ने मंत्रियों को 15 दिसंबर से पहले Parliament session की तैयारी के निर्देश दिए
    Next Article
    Kashi Tamil Sangamam 5.0 का आयोजन 28 नवंबर से, जानिए इस बार क्या होगी थीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment