Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Police ने टाली Instagram Influencer पर फायरिंग की साजिश, तीन पकड़े गए

    14 hours ago

    1

    0

    दिल्ली पुलिस ने हजरत निजामुद्दीन थाना क्षेत्र में एक इंस्टाग्राम ‘इन्फ्लुएंसर’ को डराने-धमकाने के इरादे से गोलीबारी करने की साजिश रच रहे गैंगस्टर राशिद केबलवाला गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। दक्षिण पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विनीत कुमार ने शुक्रवार को यहां पुलिस मुख्यालय में पत्रकारों को बताया कि आरोपियों के पास से पांच अर्ध-स्वचालित पिस्तौल, 11 कारतूस, चार मोबाइल फोन और चोरी की एक बाइक बरामद की गई है। सोशल मीडिया पर इस ‘इन्फ्लुएंसर’ के लगभग पांच लाख फॉलोअर हैं।कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान गाजियाबाद में लोनी निवासी 20 वर्षीय साहिल इदरिसी और 22 साल के साद मलिक के तौर पर हुई है जबकि नाबालिग भी गाजियाबाद का ही रहने वाला है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में एक सोशल मीडिया ‘इन्फ्लुएंसर’ को डराने-धमकाने के इरादे से उस पर गोलीबारी की जा सकती है। पुलिस ने बताया कि स्थानीय थाने की पुलिस ने हज़रत निज़ामुद्दीन बस्ती की शोले वाली गली के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे दो संदिग्ध युवकों को देखा और दोनों संदिग्धों ने पुलिस टीम से बचने की कोशिश की।हालांकि, सतर्क पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें रोक लिया और उनकी तलाशी ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच और पूछताछ से हजरत निज़ामुद्दीन इलाके में रहने वाले एक इंस्टाग्राम ‘इन्फ्लुएंसर’ को डराने-धमकाने के इरादे से गोलीबारी करने की साजिश का पता चला। उनके मुताबिक, आरोपियों ने बताया कि उनके संबंध राशिद केबलवाला गिरोह से जुड़े लोगों के साथ हैं और इस साजिश में उनकी भूमिका है।शुरुआती पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने बताया कि वे एक अन्य साथी के जरिए राशिद केबलवाला के संपर्क में आए थे। उन्होंने उससे पैसों, हथियारों और आगे के निर्देशों के बारे में बातचीत की थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बताया कि बाद में राशिद केबलवाला ने एक ‘‘एन्क्रिप्टेड एप्लिकेशन’’ के जरिए उनसे संपर्क किया और उन्हें हजरत निजामुद्दीन इलाके में रहने वाले एक इंस्टाग्राम ‘इन्फ्लुएंसर’ पर गोलीबारी करने का निर्देश दिया।आरोपियों ने बताया कि उन्हें काम पूरा करने के बाद आर्थिक मदद और सहयोग देने का भरोसा दिया गया था। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उत्कर्ष के अनुसार ने बताया कि दोनों आरोपी एक नाबालिग के साथ दिल्ली आए और तीनों एक गेस्ट हाउस में रुके हुए थे। उन्होंने बताया कि ‘इन्फ्लुएंसर’ को करीब 10 दिन पहले जबरन वसूली के लिए फोन आया था और फोन करने वाले ने अपनी पहचान राशिद के रूप में बताई थी।पुलिस ने बताया कि ‘इन्फ्लुएंसर’ को पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी थी। पुलिस ने बताया कि इस बाबत निजामुद्दीन थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने फिलहाल ‘इन्फ्लुएंसर’ से मांगी गई रकम का खुलासा नहीं किया है।पुलिस ने बताया कि कथित साजिश, इसमें शामिल लोगों की पहचान, आरोपियों की भूमिका आदि की गहन जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Chandigarh Municipal Corporation चुनाव 23 दिसंबर को, आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू
    Next Article
    PTI Roundup: देश और दुनिया की शुक्रवार रात नौ बजे तक की प्रमुख खबरें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment