Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Chandigarh Municipal Corporation चुनाव 23 दिसंबर को, आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू

    13 hours ago

    1

    0

    चंडीगढ़ नगर निगम (सीएमसी) के 35 वार्डों के लिए चुनाव 23 दिसंबर को होंगे और मतों की गिनती 26 दिसंबर को की जाएगी। चंडीगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त विजय कुमार देव ने शुक्रवार को यहां चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 26 नवंबर से शुरू होगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख तीन दिसंबर है।नामांकन पत्रों की जांच चार दिसंबर को होगी, जबकि उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख सात दिसंबर है। सभी 35 वार्डों में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इन वार्डों में पांच साल बाद चुनाव हो रहे हैं।फिलहाल नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का बहुमत है। आयोग ने फिलहाल चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र की वर्तमान मतदाता सूची को अपनाया है। इन चुनावों में 4.60 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पात्र हैं।इनमें 2,34,516 पुरुष, 2,25,671 महिलाएं और 22 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। कुल मतदाताओं में 100 वर्ष से अधिक आयु के 23 और 85 वर्ष से अधिक आयु के 9,177 मतदाता हैं। देव ने बताया कि चुनाव के लिए कुल 576 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Matthew Aaron VanDyke के ट्रेनिंग से भारतीय उग्रवादियों को लाभ की जांच जारी: NIA प्रमुख
    Next Article
    Delhi Police ने टाली Instagram Influencer पर फायरिंग की साजिश, तीन पकड़े गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment