Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Matthew Aaron VanDyke के ट्रेनिंग से भारतीय उग्रवादियों को लाभ की जांच जारी: NIA प्रमुख

    12 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के प्रमुख राकेश अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा कि जांचकर्ता इस बात का पता लगाने के लिए आंकड़ों की छानबीन कर रहे हैं कि अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वैन डाइक द्वारा कथित तौर पर उग्रवादियों को दिए गए प्रशिक्षण से किसी भारतीय उग्रवादी समूह को लाभ हुआ था या नहीं। वैन डाइक और यूक्रेन के छह नागरिकों को इस साल की शुरुआत में एनआईए ने भारत से अवैध रूप से म्यांमा में प्रवेश कर जातीय सशस्त्र समूहों को प्रशिक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अमेरिकी नागरिक फिलहाल डिफॉल्ट जमानत पर बाहर है।अग्रवाल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अब तक की जांच में पता चला है कि वह वैध वीजा पर भारत आया था और अवैध रास्तों से म्यांमा पहुंचा था। वह गिरफ्तारी से पहले उन्हीं रास्तों से भारत लौटा था। इसलिए, जांच का यह हिस्सा पूरा हो चुका है और इसके लिए उसके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है।’’ उन्होंने कहा कि जांच के दूसरे चरण में उन भारतीय उग्रवादियों की पहचान करना शामिल है, जिन्हें इन लोगों ने प्रशिक्षण दिया था।अग्रवाल ने दो दिवसीय उग्रवाद रोधी सम्मेलन के समापन पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा, ‘‘जब तक हम उन लोगों की पहचान स्थापित नहीं कर लेते, जिन्हें उसने प्रशिक्षण दिया था, तब तक उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत आरोपपत्र दाखिल करना संभव नहीं होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास काफी आंकड़े हैं और हम उनकी छानबीन कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या किसी भारतीय उग्रवादी समूह को उसके प्रशिक्षण से लाभ मिला था। अगर हम इसे स्थापित कर पाए, तो उसके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करेंगे।’’ वैन डाइक द्वारा कथित तौर पर अपने साथ मारपीट किए जाने के दावे से जुड़े सवाल पर एनआईए प्रमुख ने कहा कि अमेरिकी नागरिक ने एनआईए के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया है। अग्रवाल ने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि इन आरोपों की जांच की गई होगी।जांच के दौरान उसे करीब छह-सात बार अदालत में पेश किया गया था। सुनवाई के दौरान उसने न्यायाधीश के समक्ष ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया।’’ वैन डाइक ने हाल में दावा किया था कि भारत ने उसे और छह अन्य लोगों को छह महीने से अधिक समय तक जेल में रखा और यह यूक्रेन के खिलाफ रूस के हमले का एक हिस्सा था। उसने आने वाले महीनों में इस मामले से जुड़े ‘चौंकाने वाले विवरण’ सामने लाने का वादा किया था।उसने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत ने मुझे और कई यूक्रेनी नागरिकों को छह महीने से अधिक समय तक जेल में रखा। यह यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध का एक हिस्सा था। मैं अगले कुछ महीनों में पोस्ट और मीडिया साक्षात्कारों के जरिए इस मामले से जुड़े चौंकाने वाले विवरण उजागर करूंगा।’’ दिल्ली की एक अदालत ने पिछले महीने वैन डाइक और यूक्रेन के छह नागरिकों को 24 फरवरी, 2026 तक भारत से बाहर रहने की दी गई अनुमति की अवधि बढ़ा दी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Maharashtra के नए कानून में पहली FIR, Mumbai Court ने आरोपी को दी अग्रिम जमानत
    Next Article
    Chandigarh Municipal Corporation चुनाव 23 दिसंबर को, आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment