Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PTI Roundup: देश और दुनिया की शुक्रवार रात नौ बजे तक की प्रमुख खबरें

    14 hours ago

    1

    0

    भाषा की विभिन्न फाइल से शुक्रवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-दि115 मोदी एससीओ लीड मंच इक्कीसवीं सदी की प्रौद्योगिकी ने सांस्कृतिक जुड़ाव की नयी संभावनाएं पैदा कीं : प्रधानमंत्री मोदी नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि सांस्कृतिक और सभ्यतागत सहयोग विभिन्न देशों के बीच संबंधों को मजबूत करेगा तथा 21वीं सदी की प्रौद्योगिकी ने सांस्कृतिक जुड़ाव के लिए नयी संभावनाएं पैदा की हैं।दि118 कांग्रेस लीड मोदी प्रधानमंत्री का उद्योगपतियों पर रोजगार और वेतन नहीं बढ़ाने का आरोप उनका ‘कबूलनामा’: कांग्रेस नयी दिल्ली, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्योगपतियों पर करों में रियायत के बावजूद रोजगार और वेतन नहीं बढ़ाने को लेकर सवाल उठाए जाने के बाद शुक्रवार को उन पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री का बयान उनकी अपनी नाकामियों का ‘‘कबूलनामा’’ है और उन्हें अपनी सरकार की नीतियों पर आत्मचिंतन करना चाहिए।दि110 दिल्ली गैंगस्टर तीसरी लीड मौत दाऊद इब्राहिम गिरोह से जुड़े गैंगस्टर की बुलंदशहर में मुठभेड़ में मौत, हत्या के मामलों में था वांछित नयी दिल्ली, अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के गिरोह से कथित तौर पर जुड़े गैंगस्टर नसीम दुर्रानी की शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दिल्ली पुलिस और उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई। वह दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के बाहर हुई हत्या सहित कई मामलों में वांछित था।प्रादे121 राजस्थान मतगणना दूसरी लीड परिणाम राजस्थान : पंचायत राज चुनाव के लिए मतगणना जारी, कांग्रेस को बढ़त जयपुर,राजस्थान के 37 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए हुए मतदान के वोटों की गिनती शुक्रवार को जारी है और इसमें कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर बढ़त बनाई हुई है।प्रादे78 उत्तराखंड आदित्यनाथ तीसरी लीड मां उप्र के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की मां का निधन, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने जताया शोक कोटद्वार/देहरादून, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया।प्रादे130 मप्र बर्ड फ्लू दूसरी लीड टीका भोपाल में देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित, 300 करोड़ रुपये की नई लैब बनेगी: शिवराज भोपाल, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआईएचएसएडी) में विकसित बर्ड फ्लू (एच5एन1) की देश की पहली स्वदेशी चिकन वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित की।वि30 म्यांमा रोहिंग्या लीड नरसंहार म्यांमा ने रोहिंग्या नरसंहार के लिए उसे जिम्मेदार ठहराने के फैसले को ‘अनुचित’ बताया बैंकॉक, म्यांमा की सरकार ने संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत के उस ऐतिहासिक फैसले को ‘‘अनुचित’’ करार देते हुए शुक्रवार को खारिज कर दिया, जिसमें देश को अल्पसंख्यक रोहिंग्या समुदाय के नरसंहार का दोषी ठहराया गया है, जबकि मानवाधिकार समूहों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पीड़ितों को न्याय दिलाने की अपील की।वि19 नेपाल प्रधानमंत्री लीड भारत नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह 22 नवंबर से दो दिवसीय भारत यात्रा पर जायेंगे काठमांडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर 22 नवंबर को नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।अर्थ51 लीड बुनियादी उद्योग वृद्धि कोयला, बिजली क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से बुनियादी उद्योगों का उत्पादन अक्टूबर में 10.9 प्रतिशत बढ़ा नयी दिल्ली, कोयला, लौह अयस्क, बिजली और सीमेंट क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से देश के प्रमुख बुनियादी उद्योगों का उत्पादन अक्टूबर में 10.9 प्रतिशत बढ़ा। नई श्रृंखला में यह अब तक की सबसे तेज वृद्धि है।अर्थ29 विदेशी मुद्रा भंडार विदेशी मुद्रा भंडार 14.20 अरब डॉलर घटकर 705.34 अरब डॉलर पर मुंबई, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 14.20 अरब डॉलर घटकर 705.34 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।खेल34 खेल दृष्टिबाधित एशिया भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम ने किया समारोह का बहिष्कार, पाकिस्तान को एशिया कप खिताब नयी दिल्ली, भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को ढाका में पुरूष एशिया कप पुरस्कार वितरण समारोह का बहिष्कार किया जब फाइनल एक भी गेंद फेंके बिना बारिश में धुलने के बाद पाकिस्तान को विजेता घोषित किया गया।खेल20 खेल बैडमिंटन लीड भारत लक्ष्य सेन और सात्विक-चिराग हांगकांग ओपन के सेमीफाइनल में कोवलून (हांगकांग), भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां सिंगापुर के पूर्व विश्व चैंपियन लोह कीन यू को तीन गेम में हराकर हांगकांग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi Police ने टाली Instagram Influencer पर फायरिंग की साजिश, तीन पकड़े गए
    Next Article
    West Bengal में BJP नेताओं को Sunil Bansal की दो टूक, पार्टी फैसलों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment