Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉक्टर बनने का सपना देखा, गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना:कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख, आगरा में ट्रेनों में करता था लूट

    16 hours ago

    1

    0

    आगरा में ट्रेनों में यात्रियों के सामान पर हाथ साफ कर लग्जरी लाइफ जीने वाले 2 शातिर चोरों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी पुनीत ने कभी डॉक्टर बनने का सपना देखा था। उसने NEET क्वालीफाई भी कर लिया था। लेकिन, 2017 में परीक्षा कैंसिल हो गई। इसके बाद उसने मेडिकल लाइन छोड़ दी थी। पुलिस पूछताछ में पुनीत ने बताया- मेरी गर्लफ्रेंड को कैंसर था। मैंने गर्लफ्रेंड के इलाज पर करीब 80 लाख रुपए खर्च किए। कर्ज चुकाने और महंगी लाइफस्टाइल के लिए अपने दोस्त आकाश के साथ चोरी करने लगा। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला जीआरपी के सीओ राजेश दीक्षित ने बताया- पुनीत और आकाश ट्रेनों में सफर कर रहे बुजुर्ग यात्रियों को निशाना बनाते थे। रात में सोते समय उनका कीमती सामान चोरी कर लेते थे। पुनीत पर 27 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब 25 लाख रुपए की ज्वेलरी बरामद की है। एक जिले में चालान तो दूसरी जगह वारदात पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका अलग अंदाज था। जिस जिले में पुलिस उन्हें पकड़कर चालान करती, दोबारा वहां चोरी नहीं करते थे। एक वारदात के बाद तुरंत जिला बदल देते थे। इससे वे लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बच रहे थे। दोनों चलती ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करते और फिर गायब हो जाते थे। गर्लफ्रेंड के इलाज में खर्च किए 80 लाख रुपए जीआरपी की पूछताछ में पुनीत ने बताया- मैं एक लड़की से बहुत प्यार करता था। उसे कैंसर हो गया। इलाज में मैंने अपना पूरा पैसा लगा दिया। करीब 80 लाख रुपए खर्च किए। पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए मैंने ट्रेनों में चोरी शुरू कर दी। चोरी के पैसों से मैं लग्जरी लाइफस्टाइल जी रहा था। मैं और आकाश हफ्ते में 2 दिन क्लब में ही बिताते थे। वहां शराब और शबाब के नशे में डूबे रहते थे। चोरी से मिला पैसा महंगे कपड़े, महंगे शौक, शराब पार्टी और गर्लफ्रेंड्स पर उड़ाते थे। 25 लाख के जेवरात बरामद जीआरपी ने मुखबिर की सूचना पर आगरा कैंट स्टेशन से दोनों आरोपियों को मंगलवार सुबह पकड़ा। तलाशी में उनके पास से यात्रियों से चोरी किए गए 25 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर मिले हैं। दोनों के खिलाफ 24 से अधिक चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पुनीत ग्राम पुरैना जहानाबाद जिला पीलीभीत का रहने वाला है। सीओ राजेश दीक्षित ने बताया- आरोपी संगठित तरीके से काम करते थे। ट्रेन में चढ़कर रेकी करते। बुजुर्ग और अकेले सफर कर रहे यात्रियों को टारगेट करते। मौका मिलते ही बैग, पर्स और जेवरात लेकर उतर जाते थे। दोनों को जेल भेज दिया गया है। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें… यूपी में क्लास-4 के छात्र ने बहन को न्यूड किया, पोर्न देखकर टीचर की डर्टी पिक्चर बनाई गोरखपुर में क्लास 4 के छात्र ने 7 साल की बहन को न्यूड कर दिया। उसे पोर्न दिखाकर गंदी हरकतें करने लगा। इसी बीच कमरे में उसकी मां आ गई। वह यह देख हैरान रह गई। छात्र ने एक दिन स्कूल में भी टीचर की डर्टी पिक्चर बना दी। इसके बाद प्रिंसिपल ने उसके घर वालों से शिकायत की। स्कूल से उसका नाम काट दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    उड़नखटोले से पंडितों के बड़े नेता बनेंगे मंत्रीजी:अखिलेश के हाहाकारी रथ तैयार, पंचायत सहायकों से मुंहफट्ट हुए राजभर
    Next Article
    मेरठ में सीवेज प्लांट में गैस रिसाव:8-10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, एडीएम-नगर आयुक्त ने आसपास के घर खाली कराए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment