Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CRPF कोबरा यूनिट की पहली महिला IG बनीं संजुक्ता:2006 बैच की IPS अधिकारी हैं; जंगलों में AK-47 लेकर घूमीं, असम से उग्रवाद खत्म किया

    16 hours ago

    1

    0

    2006 बैच की IPS अधिकारी संजुक्ता पाराशर को CRPF की कोबरा (CoBRA) यूनिट का IG नियुक्त किया गया। CoBRA का पूरा नाम कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन है। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। CRPF मुख्यालय ने पिछले हफ्ते उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया था। जानकारी आज सामने आई है। वह 1996 बैच के IPS अधिकारी दानेश राणा की जगह लेंगी। संजुक्ता पाराशर असम-मेघालय कैडर की IPS अधिकारी हैं। असम में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान चलाने में उनकी अहम भूमिका रही थी। उन्हें असम की लेडी सिंघम भी कहा जाने लगा। साल 2008 में हुआ था CoBRA का गठन CRPF ने कई राज्यों में लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म (LWE) से निपटने के लिए 2008-09 में CoBRA बनाई थी। इस यूनिट को पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में उग्रवाद से निपटने की जिम्मेदारी भी दी गई थी। CRPF ने हाल ही में मणिपुर में सशस्त्र हिंसा रोकने के लिए CoBRA की दो यूनिट तैनात की हैं। संजुक्ता पराशर की बहादुरी के 5 चर्चित किस्से जातीय हिंसा संभाली: साल 2008 में पहली पोस्टिंग के कुछ समय बाद उन्हें उडालगुड़ी भेजा गया, जहां बोडो और अन्य समुदायों के बीच जातीय हिंसा भड़की थी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर हालात नियंत्रित करने में भूमिका निभाई। AK-47 लेकर जंगलों में घूमीं: सोनितपुर में SP रहते हुए वह CRPF जवानों और पुलिस कमांडो के साथ घने जंगलों में उग्रवाद-रोधी अभियानों का नेतृत्व करती थीं। उनके हाथ में AK-47 होती थी। रातभर ऑपरेशन संभाला: अगस्त 2016 में असम-अरुणाचल सीमा के पास पुलिस, CRPF और असम राइफल्स के जॉइंट ऑपरेशन का नेतृत्व किया। ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों पर गोलियां चलीं और ग्रेनेड फेंका गया। अभियान में NDFB(S) के तीन उग्रवादी मारे गए और हथियार बरामद हुए। एक साल में 16 उग्रवादी मारे: 2014–15 के दौरान संजुक्ता के नेतृत्व में चलाए गए ऑपरेशन में 16 उग्रवादी मारे गए और 64 की गिरफ्तारी हुई। हालांकि कभी आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं हुए। जान से मारने की धमकियों के बावजूद ड्यूटी: मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उग्रवादी संगठनों की ओर से उन्हें कई बार धमकियां मिलीं। इसके बावजूद उन्होंने संवेदनशील इलाकों में अभियान और पुलिस नेतृत्व की जिम्मेदारियां जारी रखीं। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ₹46 लाख का पैकेज छोड़ शारदेंदु बने आर्मी अफसर: दो अकादमी से सेना को मिले 595 नए अफसर भारतीय सेना को शनिवार को चेन्नई और बिहार के गया स्थित अधिकारी प्रशिक्षण अकादमियों (ओटीए) से 595 नए अधिकारी मिले। इनमें कुल 64 महिला अधिकारी भी सेना में शामिल हुईं। चेन्नई में 342 भारतीय कैडेट सैन्य अधिकारी बने। इनमें 29 महिलाएं शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली-दुबई स्पाइसजेट की 2 फ्लाइट 24 घंटे लेट:यात्रियों ने चोर-चोर के नारे लगाए, एयरलाइन का समय पर उड़ान का रिकॉर्ड सबसे खराब
    Next Article
    मनोज जरांगे मराठा आरक्षण के लिए जालना से मुंबई रवाना:आजाद मैदान में प्रदर्शन की परमिशन नहीं; 3 साल में 11वां अनशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment