Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छत से फेंककर हत्या करने के आरोपी की जमानत खारिज:नोएडा का मामला, सीसीटीवी सामने आया तो कोर्ट ने राहत नहीं दी

    10 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा में विनीत को 15 वीं मंजिल से नीचे फेंक कर मौत के घाट उतारने के आरोपित धीरज कुमार सिंह की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल ने यह आदेश दिया। घटना थाना बिसरख, जिला-गौतम बुद्ध नगर की है। शिकायतकर्ता ने बयान में कहा है कि धीरज सिंह तथा अन्य अभियुक्तगण आयुष के फ्लैट पर आए थे, जो चश्मदीद गवाह राहुल को किराये पर दिया गया था। अभियुक्त गाली-गलौज करने लगे। जब मृतक ने उन्हें रोका और फ्लैट से बाहर खींचने की कोशिश की तभी अभियुक्त व अन्य सह-अभियुक्तों के साथ मिलकर उसे फ्लैट की बालकनी से नीचे फेंक दिया। कोर्ट में कहा झूठा फंसाया गया बचाव पक्ष ने कहा उसे झूठा फंसाया गया है। वह पांच जनवरी 2026 से जेल में निरुद्ध है। सरकार की तरफ से कहा गया कि चश्मदीद गवाहों राहुल और प्रियांशु ने वर्तमान आवेदक और सह-अभियुक्त के विरुद्ध विशिष्ट आरोप लगाया है। कोर्ट ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में अभियुक्त अपार्टमेंट की 15वीं मंजिल से नीचे आ रहा है जहां प्रश्नगत घटना घटित हुई है, इसलिए उसे जमानत पर रिहा नहीं किया जा सकता।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में युवक ने घर में लगाई फांसी:कमरे में पंखे से लटकता मिला शव, पिता गए थे बैंक में अकाउंट खुलवाने
    Next Article
    गाजीपुर कटरिया केस: बीजेपी सांसद ने सीएम को लिखा पत्र:अखिलेश यादव के दौरे से पहले सौहार्द बिगड़ने की आशंका जताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment