Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चांदपुर में युवक की मौत पर परिजनों का प्रदर्शन:शव लेकर 5 घंटे जाम लगाया, हत्या का आरोप; पुलिस ने गिरफ्तारी का दिया भरोसा

    2 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के चांदपुर में युवक की मौत के बाद गुरुवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए चांदपुर-बास्टा मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी करीब 5 घंटे तक सड़क पर डटे रहे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। आला अधिकारियों के देर से पहुंचने पर लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। रात करीब 8 बजे एसपी ग्रामीण के मौके पर पहुंचने के बाद लोगों को समझाकर जाम खुलवाया गया। इस दौरान सीओ चांदपुर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही। स्कूटी टक्कर के बाद मारपीट का आरोप मामला चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव हेजरपुर का है। मृतक के चाचा राकेश ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि 24 वर्षीय प्रशांत 22 मार्च को मिर्जापुर बैला गांव में रिश्तेदारी में गया था। शाम को लौटते समय हरपुर-मिर्जापुर मोड़ पर उसकी स्कूटी से एक युवती टकरा गई, जिससे वह घायल हो गई। आरोप है कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने बिना कुछ समझे प्रशांत के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे अपने साथ ले जाकर लाठी-डंडों से पीटा। बाद में उसे बेहोशी की हालत में गांव में छोड़कर फरार हो गए। मेरठ में इलाज के दौरान मौत घटना की सूचना पर परिजन उसे पहले सीएचसी स्याऊ ले गए, जहां से जिला अस्पताल और फिर मेरठ रेफर किया गया। बुधवार देर रात मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान प्रशांत की मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया और लोगों ने सड़क जाम कर दिया। नामजद आरोपियों पर कार्रवाई की मांग परिजनों ने पुलिस को दी नई तहरीर में कई लोगों को नामजद करते हुए सख्त कार्रवाई और धाराएं बढ़ाने की मांग की है। मृतक के चाचा ने निकरान्त उर्फ निक्की, सचिन कुमार, अभिनय, संजीव, पलक, रिफत, शाहनवाज और शोभा समेत अन्य पर आरोप लगाए हैं। देर रात युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने सुबह 11 बजे तक गिरफ्तारी का आश्वासन दिया एसपी ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। परिजनों के अनुसार पुलिस ने सुबह करीब 11 बजे तक आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। मौके पर सीओ चांदपुर देश दीपक सिंह सहित कई थानों की पुलिस और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एशिया के सबसे बड़े नोएडा एयरपोर्ट का उदघाटन कल:पीएम मोदी बटन दबाएंगे, सुरक्षा में 7 हजार पुलिसकर्मी तैनात, 300 CCTV से निगरानी
    Next Article
    साले कहने का विरोध करने पर जमकर मारपीट:चार नामजद सहित सात आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment