Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में भाजपा की नारी शक्ति वंदन को लेकर बैठक:जिला उपाध्यक्ष दिव्या ने कहा- नारी के नेतृत्व में विकास की दृष्टि राष्ट्र की नीति बनी

    3 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी ने चित्रकूट में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस अवसर पर कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी अनिल यादव, राजेश्वरी द्विवेदी, अश्विनी अवस्थी, रवि गुप्ता और जवाहर सोनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जिला उपाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में नारी के नेतृत्व में विकास की दृष्टि राष्ट्र की नीति बनी है। उन्होंने बताया कि अब यह नीति वैश्विक एजेंडा बन रही है, और नए संसद भवन में भारत की नारी शक्ति का प्रवेश एक विशेष अवसर है। दिव्या त्रिपाठी ने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद से महिलाएं सशक्त हुई हैं और आज हर क्षेत्र में उनकी अग्रणी भूमिका है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आबादी में 50% भागीदारी रखने वाली मातृशक्ति का सम्मान भाजपा सरकार में संभव हुआ है। जी-20 की अध्यक्षता करते हुए भारत ने दुनिया को यह दिखाया कि महिलाएं न केवल नीतियों में सहभागिता कर सकती हैं, बल्कि नीति निर्धारण में भी सक्षम हैं। अभियान की संयोजक और जिला महामंत्री अंजू वर्मा ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके लिए अलग-अलग संयोजक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी अभियानों में महिलाओं की अग्रणी भूमिका रहेगी, जिससे उनमें जागरूकता आएगी और वे इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वयं को सशक्त महसूस करेंगी। इस दौरान में राखी चौबे, शकुंतला गुप्ता और अनीता सिंह भी उपस्थित थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में 70 बीघा मक्का फसलपानी के अभाव में सूखी:बिजली तारटूटने से सिंचाई बाधित,किसानों ने DM से की शिकायत
    Next Article
    घाटमपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मजदूर की मौत:ईंट के नीचे दबने से हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment