Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मजदूर की मौत:ईंट के नीचे दबने से हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

    3 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर के टेनापुर मोड़ के पास सामने से आ रहे डंपर से बचने में ईंट लोड अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर में बैठे मजदूर की ईंट के नीचे दबकर मौत हो गई। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पतारा चौकी पुलिस ने घटना की जांच करने के साथ शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बिधनू थाना क्षेत्र के रमईपुर निवासी 45 वर्षीय रामबाबू मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार दोपहर वह अपने साथी ट्रैक्टर चालक के साथ ईंट लादकर कानपुर की जा रहा था। जैसे ही ईंट लोड ट्रैक्टर-ट्राॅली कानपुर सागर हाइवे पर स्थित टेनापुर मोड के पास पहुंची। तभी सामने से ओवरटेक करके आ रहे तेज रफ्तार डंपर से बचने में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। वहीं ट्रैक्टर में बैठे मजदूर रामबाबू की ईंट के नीचे दबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना फोनकर पुलिस को दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पतारा चौकी पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करने के साथ परिजनो को सूचना देकर मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है इंस्पेक्टर बोले- तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि सूचना मिली थी, परिजनों को जानकारी देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में भाजपा की नारी शक्ति वंदन को लेकर बैठक:जिला उपाध्यक्ष दिव्या ने कहा- नारी के नेतृत्व में विकास की दृष्टि राष्ट्र की नीति बनी
    Next Article
    टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन:बुलंदशहर में मशाल जुलूस निकालकर जताया विरोध, आंदोलन करने की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment