Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में 70 बीघा मक्का फसलपानी के अभाव में सूखी:बिजली तारटूटने से सिंचाई बाधित,किसानों ने DM से की शिकायत

    3 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में किसानों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने बिजली विभाग से टूटी हुई विद्युत लाइन को जल्द ठीक करने की मांग की, जिसके कारण उनकी लगभग 70 बीघा मक्के की फसल पानी के अभाव में सूख रही है। किसानों ने बताया कि ग्राम गढेरी, पोस्ट परोख, जनपद मैनपुरी में 4 अप्रैल, 2026 को 11 केवी/एलटी लाइन का बिजली का तार टूट गया था। इस तार के टूटने के कारण कृषि नलकूप और मोटरें चालू नहीं हो पा रही हैं, जिससे खेतों की सिंचाई पूरी तरह बाधित हो गई है। पानी के अभाव में ग्राम के किसानों की लगभग 60-70 बीघा कृषि भूमि पर लगी मक्के की फसल सूखने की स्थिति में पहुंच गई है। किसानों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार स्थानीय लाइनमैन और जेई को लिखित सूचना दी, लेकिन अभी तक तार की मरम्मत या बदलाव नहीं कराया गया है। प्रदर्शन में अरविंद कुमार, भगवान दयाल अग्निहोत्री, नितिन कुमार, हरिश्चंद्र, धर्मेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, राजाराम सहित कई किसान मौजूद रहे। उन्होंने जिलाधिकारी से तत्काल टीम भेजकर तार की मरम्मत कराने का अनुरोध किया ताकि सिंचाई बहाल हो सके और फसल को नुकसान से बचाया जा सके। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम गढेरी से आए आधा दर्जन ग्रामीणों की समस्या को विद्युत विभाग के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों की समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा और सूख रही मक्के की फसल को बचाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरदार बृजपाल को दिल्ली सिख मिशन की अतिरिक्त जिम्मेदारी:एसजीपीसी ने धर्म प्रचार गतिविधियों को सशक्त करने का निर्णय लिया
    Next Article
    चित्रकूट में भाजपा की नारी शक्ति वंदन को लेकर बैठक:जिला उपाध्यक्ष दिव्या ने कहा- नारी के नेतृत्व में विकास की दृष्टि राष्ट्र की नीति बनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment