Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार:चंदौली में विवाद में युवक का कान काटा, 12 अप्रैल को हुई थी घटना

    6 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले की बबुरी थाना पुलिस ने एक युवक पर चाकू से हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी विशाल शर्मा को धनेजा गांव के पास से पकड़ा गया। उस पर 12 अप्रैल को रवि कुमार नामक युवक पर हमला कर उसका कान काटने का आरोप है। यह घटना 12 अप्रैल की दोपहर को हुई थी। बबुरी थानाक्षेत्र के नकटी गांव निवासी रवि कुमार ट्रैक्टर से गेहूं की ढुलाई कर रहे थे। इसी दौरान धनेजा गांव का विशाल शर्मा अपनी बाइक से वहां पहुंचा। बाइक को रास्ता न देने को लेकर विशाल और रवि के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर विशाल गुस्से में आ गया और उसने अपने बैग से चाकू निकालकर रवि पर हमला कर दिया। चाकू लगने से रवि का बायां कान कट गया और उसकी गर्दन पर भी चोटें आईं। हमला करने के बाद आरोपी विशाल शर्मा मौके से फरार हो गया था। पुलिस टीम ने मामले की जांच के दौरान धनेजा गांव स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के आगे बबुरी मार्ग से आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि विवाद के बाद उसने चाकू से रवि पर हमला किया था। इस कार्रवाई में बबुरी थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा, अजय कुमार यादव, सुनील कुमार और प्रेमचंद दूबे शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो बाइकों की भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत:हाथरस के सादाबाद-राया मार्ग पर हादसा, दो युवक गंभीर घायल; वाहनों के उड़े परखच्चे
    Next Article
    Israel US Iran War Live Updates: होर्मुज को पार कर गुजरात के तट पर पहुंचा एक और भारतीय LPG जहाज 'जग विक्रम'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment