Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो बाइकों की भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत:हाथरस के सादाबाद-राया मार्ग पर हादसा, दो युवक गंभीर घायल; वाहनों के उड़े परखच्चे

    4 hours ago

    1

    0

    हाथरस के सादाबाद-राया मार्ग पर बुधवार को गांव रमचेला के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान ग्राम जंगला, कजरौठी ग्राम पंचायत निवासी प्रताप सिंह (60) पुत्र रामशरण सिंह के रूप में हुई है। प्रताप सिंह अपनी बाइक से राशन सामग्री लेने के लिए सादाबाद जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। हादसे में दो युवक गंभीर घायल जानकारी के अनुसार जब प्रताप सिंह गांव रमचेला के निकट पहुंचे, तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और तीनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मची अफरा-तफरी हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने प्रताप सिंह को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों में शोक का माहौल छा गया। दुर्घटना में घायल हुए हर्ष और गजेंद्र पुत्र सुशील निवासी नारायणपुर बाद का अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि सादाबाद-राया मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में करंट से झुलसा लाइनमैन:शट-डाउन के बाद बिजली ठीक करने पोल पर चढ़ा था, बिना बताए चालू कर दी लाइन
    Next Article
    चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार:चंदौली में विवाद में युवक का कान काटा, 12 अप्रैल को हुई थी घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment