Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या:गाली-गलौज का विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटा, इलाज के दौरान मौत

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार रात उसहैत थाना क्षेत्र के कुंवरगांव में हुई। घायल बुजुर्ग प्रेमपाल सिंह ने सोमवार को बरेली ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतक की पुत्रवधू मुनीशा पत्नी धर्मेंद्र द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, शनिवार रात गांव के चार युवक उनके घर के दरवाजे पर खड़े होकर गालीगलौज कर रहे थे। मुनीशा ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवकों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। मुनीशा को बचाने आए प्रेमपाल सिंह को भी हमलावरों ने घेर लिया। उन्होंने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से प्रेमपाल पर हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के अन्य लोगों के मौके पर पहुंचने पर हमलावर वहां से फरार हो गए। परिजन प्रेमपाल को तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां रात भर उनका इलाज चला। सोमवार दोपहर उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बरेली ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिवार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। उसहैत थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बिजली चोरों पर बड़ी कार्रवाई:मीटर बाईपास करने वाले 8 उपभोक्ता पकड़े गए, मुकदमा दर्ज
    Next Article
    आगरा के प्रांजल इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में दिखाएंगे दमखम:मलेशिया में गोल्ड जीतने पर रहेगी नजर, मेरठ में शानदार प्रदर्शन हुआ चयन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment