Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में खाली घर से 6 लाख की चोरी:परिवार शादी में गया था, लौटने पर चोरी का पता चला; पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 सरजू दास नगर में एक बंद घर से लगभग 6 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। घर के सदस्य 16 अप्रैल से एक शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए हुए थे। 20 अप्रैल की शाम को लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 17 सरजू दास नगर निवासी ममता देवी पत्नी स्वर्गीय सुरेश चंद केसरवानी ने सोमवार शाम को कोखराज थाना पुलिस को लिखित तहरीर दी। उन्होंने बताया कि वह परिवार के साथ 16 अप्रैल को भरवारी रेलवे स्टेशन से खागा में एक रिश्तेदारी की शादी में गई थीं। इसके बाद वे पश्चिम शरीरा में एक और शादी समारोह में शामिल होने चली गईं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा 20 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे उन्हें पड़ोसी से जानकारी मिली कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और चोरी हो गई है। सूचना पर ममता देवी अपने बच्चों के साथ घर पहुंचीं और तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचित किया। घर के अंदर घुसने पर उन्होंने देखा कि दो कमरों के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने घर में रखे सभी गहने और 40,000 रुपये नकद चुरा लिए थे। पीड़ित महिला के अनुसार, चोर घर के पीछे के रास्ते से छत के सहारे अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ममता देवी ने अपनी तहरीर में लगभग 6 लाख रुपये की चोरी होने का अनुमान लगाया है और कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे मामले पर चौकी प्रभारी भरवारी नितेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी और जांच-पड़ताल कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU का स्विमिंग पुल शुरु, छात्र लेंगे प्रशिक्षण:कोच सिखाएंगे स्विमिंग की बारीकियां, पारंपरिक पूजन भी हुआ
    Next Article
    कानपुर CDO बने IAS अभिनव जे जैन:राम कथा में डिप्टी सीएम ने मंच पर हाथ पकड़ा था, दीक्षा जैन को ACO औद्योगिक बनाई गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment