Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर CDO बने IAS अभिनव जे जैन:राम कथा में डिप्टी सीएम ने मंच पर हाथ पकड़ा था, दीक्षा जैन को ACO औद्योगिक बनाई गई

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर की मुख्यविकास अधिकारी (CDO) दीक्षा जैन का तबादला हो गया है। इनको अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी अद्योगिक बनाया गया है। वहीं मथुरा के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन को अब कानपुर नगर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। IIT खड़गपुर से की पढ़ाई अभिनव जे जैन मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले 2022 बैच के अफसर है। इनका जन्म साल 10 सितंबर 1992 में दिल्ली में हुआ था। आपको बता दें कि 2022 बैच के आईएएस अफसर अभिनव जे. जैन 30 अगस्त, 2024 से मथुरा सदर के एसडीएम पद पर तैनात हैं। यूपीएससी परीक्षा में उन्‍होंने ऑल इंडिया 14वीं रैंक हासिल की थी। उन्‍होंने खड़गपुर आईआईटी से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। तीसरे प्रयास में क्रैक किया था एग्‍जॉम अभिनव जे जैन 2017 में पहली बार यूपीएससी परीक्षा दी थी, लेकिन इंटरव्‍यू में सफल नहीं हो पाए। 2019 में दोबारा प्रयास किया और इंटरव्‍यू में एक नंबर से असफल रहे। 2020 में उन्‍होंने फिर से परीक्षा दी और पूरे देश में 14वीं रैंक हासिल की। मथुरा में मंच से गिरे तो डिप्टी सीएम ने थामा हाथ मथुरा में तैनात एसडीएम सदर अभिनव जे. जैन एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर लड़खड़ाकर गिर पड़े। वहां मौजूद डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने फुर्ती दिखाते हुए तत्‍काल हाथ पकड़कर उनको सहारा दिया। फरह इलाके में आयोजित दीन दयाल उपाध्‍याय स्‍मृति कार्यक्रम के दौरान हुई इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। ब्रजेश पाठक ने प्रोटोकॉल तोड़कर आईएएस अफसर का हाथ पकड़ा और उठने में मदद की। जिसका वीडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दीक्षा जैन की पहली पोस्टिंग हरदोई में हुई कानपुर की मुख्य विकास दीक्षा जैन मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली हैं। इन्होंने 2018 में सिविल सर्विसेस में 22 वीं रैंक पाई थी। जिसके बाद इनको यूपी कैडर मिला। यूपी आने के बाद पहली पोस्टिंग में हरदोई ज्वाइंट मजिस्ट्रेट 25 जून 2021 से 23 अगस्त 2022 तक तैनात रही। वहीं दूसरी पोस्टिंग फिरोजाबाद में मुख्य विकास अधिकारी 23 अगस्त साल 2022 से 23 जुलाई 2024 तक तैनात रही। वहीं कानपुर नगर में 23 अगस्त 2024 से 20 अप्रैल 2026 तक मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर के पद पर तैनात रही। अब शासन ने दीक्षा जैन को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी अद्योगिक बनाया गया है। दूसरे अटेम्पट में 22 वीं रैंक आई दीक्षा जैन के पिता जी IPS अफसर हैं। दीक्षा जैन ने पहले अटेम्पट में पास न हो पाने के बाद दूसरे अटेम्पट में 22 वीं रैंक मिली। दीक्षा जैन ने कानपुर नगर में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में 20 महीने तक तैनात रही थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में खाली घर से 6 लाख की चोरी:परिवार शादी में गया था, लौटने पर चोरी का पता चला; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    जालौन में जमीन विवाद, दो भाइयों की हत्या:एक भाई ने गोली मारी, पिता-दूसरे भाई ने पीटकर ली जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment