Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में जमीन विवाद, दो भाइयों की हत्या:एक भाई ने गोली मारी, पिता-दूसरे भाई ने पीटकर ली जान

    3 hours ago

    1

    0

    जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुरा जागीर में सोमवार शाम एक पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया। जमीन के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें एक ही परिवार के दो सगे भाइयों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। सोमवार शाम करीब 6 बजे जय नारायण चतुर्वेदी के बेटों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बीच वाले बेटे अल्लू उर्फ जितेंद्र (30) ने गुस्से में आकर अपने बड़े भाई कैलाश (35) पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली कैलाश के सीने में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बड़े बेटे की हत्या होते देख पिता जय नारायण और सबसे छोटे बेटे गुड्डू (25) का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने भाग रहे जितेंद्र को घेर लिया और लाठी-डंडों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जितेंद्र को तब तक पीटा गया जब तक उसकी भी मौके पर ही मौत नहीं हो गई। कुछ ही देर में घर का आंगन दो सगे भाइयों के खून से लाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रामपुरा थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता जय नारायण और छोटे भाई गुड्डू को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि जय नारायण के तीनों बेटों की शादी हो चुकी थी और परिवार में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थिति को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर घटना के हर पहलू की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर CDO बने IAS अभिनव जे जैन:राम कथा में डिप्टी सीएम ने मंच पर हाथ पकड़ा था, दीक्षा जैन को ACO औद्योगिक बनाई गई
    Next Article
    लखनऊ में बुंदेलखंड क्रेटान की खनिज क्षमता पर GSI कार्यशाला:खनिजों की खोज पर विशेषज्ञों ने की चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment