Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा के प्रांजल इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में दिखाएंगे दमखम:मलेशिया में गोल्ड जीतने पर रहेगी नजर, मेरठ में शानदार प्रदर्शन हुआ चयन

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ में आयोजित एलीट कराटे कप प्रतियोगिता में आगरा के प्रांजल हरि शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया। प्रांजल की इस जीत से ताजनगरी में खुशी की लहर दौड़ गई। अब प्रांजल जून में मलेशिया में होने वाली इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। मेरठ में रविवार को एलीट कराटे कप का भव्य आयोजन किया गया। प्रदेशभर से आए कराटेकारों ने अलग-अलग भार वर्ग में अपना दमखम दिखाया। आगरा से प्रतिभाग करने पहुंचे प्रांजल हरि शर्मा ने सभी मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज की। फाइनल बाउट में भी प्रांजल ने तकनीक और ताकत का बेहतरीन नमूना पेश करते हुए विरोधी खिलाड़ी को चित कर दिया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। मलेशिया में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के महासचिव सिहान अमित गुप्ता ने बताया कि एलीट कप के सभी गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी अब जून में मलेशिया में होने वाली इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। ऐसे में आगरा के प्रांजल हरि शर्मा ने भी मलेशिया के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया है। यह आगरा और पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। मेघा मास्टर्स अकैडमी में कोच शरद कुमार के सानिध्य में करते हैं। कोच शरद कुमार ने बताया कि प्रांजल बेहद मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं। रोजाना 4 से 5 घंटे कड़ी प्रैक्टिस करते हैं। उनकी किक और पंच में जबरदस्त ताकत है। एलीट कप में गोल्ड उनकी मेहनत का नतीजा है। हर्ष जताते हुए प्रांजल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने आशीर्वाद दिया कि प्रांजल इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीतकर देश और आगरा का नाम रोशन करें। क्या बोले प्रांजलगोल्ड जीतने के बाद प्रांजल हरि शर्मा ने कहा कि यह जीत उनके कोच, माता-पिता और अकादमी की मेहनत का नतीजा है। अब उनका अगला लक्ष्य मलेशिया में तिरंगा लहराना है। इसके लिए वे दिन-रात मेहनत करेंगे। प्रांजल ने आगरा के युवाओं से भी खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या:गाली-गलौज का विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटा, इलाज के दौरान मौत
    Next Article
    जालौन में किसान ने की आत्महत्या:पत्नी से विवाद के बाद किसान ने दी जान, बेटी की शादी की चिंता बनी वजह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment