Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बिजली चोरों पर बड़ी कार्रवाई:मीटर बाईपास करने वाले 8 उपभोक्ता पकड़े गए, मुकदमा दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर सोमवार को राजधानी में बड़े बिजली बकायेदारों और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान कई इलाकों में बिजली कनेक्शन काटे गए और बिजली चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अमौसी क्षेत्र में मॉर्निंग रेड, 8 बिजली चोर पकड़े गए अमौसी जोन में रेड असेसमेंट एंड कलेक्शन टीम और विजिलेंस टीम ने अभियान चलाकर 95 कनेक्शनों की जांच की। इसमें 8 उपभोक्ता मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते पकड़े गए, जबकि 9 उपभोक्ताओं के कनेक्शन में भी समस्या मिली। 10 उपभोक्ताओं की मीटर रिचार्ज के बाद सप्लाई शुरू हुई। जानकीपुरम में 69 शिकायतें, ज्यादातर का निस्तारण जानकीपुरम क्षेत्र में हेल्प डेस्क पर कुल 69 शिकायतें आई, जिनमें बिल संशोधन की 40 शिकायत आई। लोड बढ़वाने के लिए 14, नाम परिवर्तन के लिए 6 और बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायतें शामिल रहीं। अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि बाकी संबंधित अधिकारियों को भेजी गई। साथ ही ट्रांसफार्मरों पर लोड बैलेंसिंग का काम भी जारी है। मध्य जोन में 1912 पर 767 शिकायतें दर्ज लखनऊ मध्य क्षेत्र में 1912 हेल्पलाइन पर कुल 767 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें 617 बिजली आपूर्ति, 75 मीटर और 75 बिल से संबंधित थीं। गोमतीनगर क्षेत्र में रेड टीम ने 36 परिसरों की जांच की। इसमें 9 उपभोक्ताओं को समझाकर मीटर रिचार्ज कराया गया। 3 परिसर बंद मिले और 24 कनेक्शन पहले से ही कटे हुए पाए गए। यहां किसी भी उपभोक्ता को अवैध बिजली उपयोग करते नहीं पाया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्रों ने किया जिला पुस्तकालय का भ्रमण:पठन-संस्कृति और नए शब्दों को सीखने की शक्ति पर हुआ संवाद
    Next Article
    बदायूं में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या:गाली-गलौज का विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटा, इलाज के दौरान मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment