Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्रिटिश तैराक ने 3 दिन तक होर्मुज में तैराकी की:तेल टैंकर पर हमला देखा, तेल-केमिकल से तबाही की चेतावनी दी

    2 hours ago

    1

    0

    ब्रिटेन के मशहूर तैराक लुईस प्यू ने जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट में तीन दिनों तक तैराकी की। उन्होंने इस दौरान करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय की। इस दौरान उन्होंने तेल टैंकर और दूसरे व्यापारिक जहाजों पर हमले होते देखे। एक हमले के दौरान जहाज से करीब 4 किलोमीटर दूर समुद्र में मौजूद थे। 56 साल के प्यू संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के समुद्रों के संरक्षण से जुड़े विशेष प्रतिनिधि हैं। उन्होंने यह तैराकी जंग के कारण समुद्री जीवों और पर्यावरण को हो रहे नुकसान की ओर दुनिया का ध्यान खींचने के लिए की। प्यू का कहना है कि जंग खत्म होने के बाद भी तेल और केमिकल से होने वाला प्रदूषण समुद्र को कई दशकों तक नुकसान पहुंचा सकता है। इससे डॉल्फिन, समुद्री कछुए और दूसरे जीवों के साथ मूंगे की चट्टानों और मैंग्रोव के जंगलों को भी खतरा है। साढ़े 6 घंटे पानी में रहे ब्रिटिश तैराक प्यू ने ओमान के मुसंदम प्रायद्वीप से तैराकी शुरू की और होर्मुज केप तक पहुंचे। उन्होंने यह दूरी एक बार में पूरी नहीं की, बल्कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तीन दिनों में अलग-अलग हिस्सों में तैराकी की। इस दौरान वह कुल साढ़े 6 घंटे पानी में रहे। जंग शुरू होने के बाद इस इलाके में इतनी लंबी दूरी तक तैराकी करने वाले वह पहले व्यक्ति माने जा रहे हैं। प्यू ने चेतावनी दी कि फरवरी से अब तक इस इलाके में व्यापारिक जहाजों पर 130 से ज्यादा हमले हो चुके हैं। इन हमलों में क्षतिग्रस्त जहाजों से तेल और केमिकल समुद्र में फैलने का खतरा है। इससे डॉल्फिन, समुद्री कछुए और डुगोंग जैसे समुद्री जीवों को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा समुद्र के किनारे मौजूद मूंगे की चट्टानों और मैंग्रोव के जंगलों पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है। तैराकी शुरू करने के 30 मिनट बाद ही टैंकर पर हमला हुआ प्यू ने बताया कि पानी में उतरने के करीब 30 मिनट बाद उन्हें दो जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा कि करीब 4 किलोमीटर दूर एक तेल टैंकर को निशाना बनाया गया है। इसके बाद वहां लड़ाकू विमान भी पहुंच गए। इस घटना के बाद उन्हें लगा कि अब तुरंत पानी से बाहर निकलना होगा। उनकी टीम ने सुरक्षा को देखते हुए तैराकी रोक दी। दूसरे दिन जब वह बंदरगाह की ओर लौट रहे थे, तब एक गैस ले जा रहे जहाज पर हमला हुआ। प्यू ने बताया कि जहाज से केमिकल की तेज गंध आ रही थी। उसके आसपास आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। उन्होंने कहा कि युद्ध के कारण समुद्र में होने वाली तबाही पर बहुत कम ध्यान दिया जा रहा है। जंग में इंसानों की जान जाती है, परिवार बिछड़ जाते हैं और घर तबाह होते हैं। लेकिन इसका असर सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं रहता। प्रकृति को भी इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ती है। उत्तरी ध्रुव में लंबी दूरी तक तैरने वाले पहले खिलाड़ी हैं प्यू ब्रिटिश तैराक लुईस प्यू पिछले 40 साल से समुद्रों और नदियों में तैरकर पर्यावरण बचाने की मुहिम चला रहे हैं। वे उत्तरी ध्रुव के बर्फीले पानी में लंबी दूरी तक तैरने वाले पहले व्यक्ति बने थे। उन्होंने दुनिया के सभी महासागरों में लंबी दूरी तक तैराकी भी की है। वह अंटार्कटिका, लाल सागर और इंग्लिश चैनल में भी तैर चुके हैं। 2023 में उन्होंने अमेरिका की हडसन नदी की पूरी 507 किलोमीटर लंबी दूरी तैरकर तय की थी। प्यू ने अपनी इस तैराकी के जरिए दुनिया को संदेश दिया कि समुद्र और समुद्री जीवों को जंग के असर से बचाना जरूरी है। उन्होंने अपील की कि लड़ाई रोकी जाए, होर्मुज स्ट्रेट को खोला जाए और समुद्र में फैले प्रदूषण की सफाई की जाए। अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान पर हमला किया था अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को परमाणु हथियार बनाने का आरोप लगाते हुए ईरान पर हमले शुरू किए थे। इसके बाद ईरान ने भी जवाबी हमले किए और दोनों के बीच जंग शुरू हो गई। अप्रैल की शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच सीजफायर हुआ, लेकिन यह ज्यादा समय तक नहीं चला। जून में फिर से सीजफायर और जंग खत्म करने को लेकर समझौता हुआ, लेकिन अगस्त में यह भी टूट गया और तनाव फिर बढ़ गया। अब जंग रोकने को लेकर बातचीत चल रही है। इस बातचीत में परमाणु कार्यक्रम, होर्मुज स्ट्रेट खोलने और जंग खत्म करने जैसे मुद्दे शामिल हैं। इस बीच होर्मुज स्ट्रेट पर जहाजों पर हमले जारी हैं। ----------------------- यह खबर भी पढ़ें… नेतन्याहू के साथ मिलकर सरकार बनाने को तैयार आइजनकोट: PM बनाने की शर्त रखी; 7 दिन पहले कहा था- नेतन्याहू की चाल में नहीं फंसूंगा इजराइल में नई सरकार बनाने के लिए याशार पार्टी के प्रमुख गादी आइजनकोट ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पार्टी लिकुड को बुलाया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेतन्याहू के साथ मिलकर सरकार बनाने को तैयार आइजनकोट:PM बनाने की शर्त रखी; 7 दिन पहले कहा था- नेतन्याहू की चाल में नहीं फंसूंगा
    Next Article
    बांग्लादेश में हिंसा के बीच 100 IED बम मिले:म्यांमार से तस्करी कर लाए थे; सुरक्षा एजेंसी का दावा- बड़े हमले की तैयारी थी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment