Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांग्लादेश में हिंसा के बीच 100 IED बम मिले:म्यांमार से तस्करी कर लाए थे; सुरक्षा एजेंसी का दावा- बड़े हमले की तैयारी थी

    3 hours ago

    1

    0

    बांग्लादेश के कॉक्स बाजार जिले में सीमा सुरक्षा बल (BGB) ने छापेमारी कर 100 से ज्यादा आईईडी बम, 2 बंदूकें और 254 कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में 2 ऑटो रिक्शा चालकों को हिरासत में लिया गया है। BGB के मुताबिक, हथियार और विस्फोटक म्यांमार से तस्करी कर लाए गए थे। आशंका है कि इनका इस्तेमाल बांग्लादेश में किसी बड़ी हिंसक घटना को अंजाम देने के लिए किया जाना था। हालांकि, जांच एजेंसी को अभी यह पता नहीं चला है कि संभावित हमले का निशाना कौन था। तस्करी के लिए ऑटो रिक्शा और बाइक का इस्तेमाल BGB को शनिवार रात हथियारों की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद कॉक्स बाजार में चेकपोस्ट लगाकर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई। इस दौरान बम बनाने का सामान भी मिला। सुरक्षाबलों ने 2 ऑटो रिक्शा और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। माना जा रहा है कि इनका इस्तेमाल हथियारों और विस्फोटकों की ढुलाई में किया गया था। BGB की शुरुआती जांच के मुताबिक, एक संगठित गिरोह ने म्यांमार से हथियार और विस्फोटक खरीदकर छिपे रास्तों से बांग्लादेश पहुंचाए थे। हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान मोहम्मद इब्राहिम और मेहदी हसन के रूप में हुई है। इब्राहिम टेकनाफ के लेंगुरबिल इलाके का रहने वाला है, जबकि मेहदी हसन नतुन पल्लानपारा में रहता है। दोनों ऑटो रिक्शा चालक हैं। हसीना की वापसी के ऐलान के बाद हिंसा की घटना बढ़ी बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना की सरकार गिर गई थी। वे 5 अगस्त 2024 को भारत आ गईं थीं। तब से यहीं रह रहीं हैं। हसीना के बाद मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार की कमान संभाली थी। उन्होंने हसीना की पार्टी अवामी लीग पर लगे बैन लगा दिया था। चुनाव के बाद तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने। उनकी सरकार ने इस बैन को जारी रखा है। हसीना ने जुलाई 2026 में दिसंबर में बांग्लादेश लौटने और वहां की अदालत में कानूनी प्रक्रिया का सामना करने की इच्छा जताई थी। इस महीने उन्होंने दोबारा कहा कि वह हर हाल में दिसंबर में लौटेंगी। इसके बाद से देश में राजनीतिक तनाव बढ़ा और कई जगह हिंसा हुई। पूर्व पीएम हसीना ने नए पासपोर्ट और नेशनल आईडी की भी मांग की है लेकिन सरकार ने यह मांग मानने से इनकार कर दिया। बांग्लादेश सरकार लगातार भारत से हसीना को वापस सौंपने की मांग कर रही है। इस पर भारत ने कहा है कि शेख हसीना के प्रत्यर्पण का मामला कानूनी है। नियमों के अनुसार काम किया जाएगा। बांग्लादेश में हुई हिंसा की बड़ी घटनाएं 15 नवंबर - गोपालगंज में हिंसा: शेख हसीना के गृह जिले गोपालगंज में अवामी लीग के समर्थकों ने रैली निकाली। BNP के दफ्तरों, नेताओं के घरों और दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी हुई। BNP नेताओं ने हमलों के लिए अवामी लीग के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया। 17 नवंबर - पुलिस थाने और घर पर हमला: गोपालगंज के तुंगीपाड़ा पुलिस थाने पर हमला हुआ। इसी रात BNP सांसद के घर में भी आग लगा दी गई। पुलिस के मुताबिक अवामी लीग के कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तार नेताओं को छुड़ाने के लिए थाने पर हमला किया था। 18 नवंबर - यूनुस के घर में आग: चटगांव में अंतरिम सरकार के पूर्व प्रमुख मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर में आग लगा दी गई। 19 नवंबर - देशभर में बंद के दौरान हिंसा: गोपालगंज में पुलिस थाने, ग्रामीण बैंक की शाखा और कई घरों में आग लगा दी गई। थाने में खड़े करीब 20 वाहन भी जला दिए गए। 20 नवंबर - मंत्री के घर पर आगजनी: सिलहट में विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर के घर के बाहर आग लगाई गई। कबीर ने इसके लिए अवामी लीग को जिम्मेदार ठहराया। 21 नवंबर - 50 घरों में आग लगा दी गई: नराइल में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेताओं, पूर्व सांसदों और समर्थकों के करीब 50 घरों और दुकानों में आग लगा दी गई। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के घर में आग लगाई: ढाका में कई जगह बम धमाके; हसीना की पार्टी का बंद का ऐलान, 565 गिरफ्तार बांग्लादेश में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के देशव्यापी बंद के ऐलान के बीच हिंसा भड़क गई है। राजधानी ढाका में सुबह होने से पहले कई जगह देसी बम धमाके हुए। देश के कई हिस्सों में आगजनी, तोड़फोड़ और हमलों की घटनाएं हुई हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रिटिश तैराक ने 3 दिन तक होर्मुज में तैराकी की:तेल टैंकर पर हमला देखा, तेल-केमिकल से तबाही की चेतावनी दी
    Next Article
    केशव बोले- अखिलेश अपनी आंख का इलाज करवाएं:NDA से अनबन पर मंत्री निषाद बोले- सबसे ज्यादा वोट वालों को अपमानित करेंगे तो कैसे जीतेंगे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment