Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेतन्याहू के साथ मिलकर सरकार बनाने को तैयार आइजनकोट:PM बनाने की शर्त रखी; 7 दिन पहले कहा था- नेतन्याहू की चाल में नहीं फंसूंगा

    7 hours ago

    1

    0

    इजराइल में नई सरकार बनाने के लिए याशार पार्टी के प्रमुख गादी आइजनकोट ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पार्टी लिकुड को बुलाया है। दोनों पार्टियों के बीच रविवार को गठबंधन सरकार बनाने को लेकर बातचीत होगी। आइजनकोट ने साफ किया है कि नई सरकार बनने पर प्रधानमंत्री वह खुद बनेंगे। इसके एक हफ्ते पहले नेतन्याहू ने आइजनकोट से अपील की थी कि मिलकर सरकार बनाते हैं। लेकिन आइजनकोट ने कहा था कि नेतन्याहू चुनाव हार चुके हैं। उनकी चाल में नहीं फंसूंगा। नेतन्याहू और आजनकोट किसी के पास बहुमत नहीं 27 अक्टूबर को हुए चुनाव में नेतन्याहू की पार्टी ने बहुमत गंवा दिया था। इजराइल की संसद में कुल 120 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए 61 सीट चाहिए। नेतन्याहू के गठबंधन को 53 और आइजनकोट के गठबंधन को 48 सीटें मिलीं। आइजनकोट को 19 सीटों वाले अरब पार्टियों ने समर्थन दिया। इसके बाद राष्ट्रपति ने आइजनकोट को सरकार बनाने का पहला मौका दिया है। अरब पार्टी से समर्थन लेने में झिझक रहे आइजनकोट अरब पार्टियों के पास 19 सीटें हैं। ये आइजनकोट को समर्थन देने के लिए तैयार हैं लेकिन आइजनकोट को समर्थन देने वाले दूसरे कई नेता इन पार्टियों के साथ सरकार बनाने के पक्ष में नहीं हैं। अरब पार्टी से समर्थन न लेने की 3 बड़ी वजह सरकार बनाने के लिए 6 दिसंबर तक का समय राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने 8 नवंबर को आइजनकोट को सरकार बनाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्हें इसके लिए 28 दिन का समय दिया गया है। इस तरह उनके पास 6 दिसंबर तक का समय है। जरूरत पड़ने पर 14 दिन की अतिरिक्त मोहलत भी मिल सकती है। नेतन्याहू और आइजनकोट की पार्टियों के बीच पिछले रविवार को भी बातचीत हुई थी, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई थी। इसके बाद दोनों ने एकदूसरे पर एकता सरकार बनाने में गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया था। नेतन्याहू के साथ सरकार नहीं बनाना चाहते पूर्व PM बेनेट इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने गादी आइजनकोट को अगली सरकार बनाने के लिए समर्थन दिया है। लेकिन उन्होंने यह भी साफ कहा है कि उनकी पार्टी बियाहद, बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल नहीं होगी। नफ्ताली बेनेट की पार्टी बियाचाद को 12 सीटें मिली हैं। यह पार्टी यायर लैपिड की येश अतीद पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ी थी। समर्थन के बदले बेनेट की नई सरकार से 3 बड़ी मांगें अरब पार्टियों के समर्थन से नया स्पीकर बना इजराइल की संसद नेसेट में 17 नवंबर को गादी आइजनकोट की पार्टी याशार के नेता मतान कहाना स्पीकर चुने गए। उन्हें 66 वोट मिले, जबकि नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के उम्मीदवार को 52 वोट मिले। कहाना को आइजनकोट के गठबंधन के अलावा दो अरब पार्टियों जॉइंट लिस्ट और राअम का भी समर्थन मिला। --------------------- यह खबर भी पढ़ें… नेतन्याहू पिछले 8 चुनावों में इस बार सबसे कमजोर:उनकी पार्टी को सिर्फ 27 सीटें मिलीं, फिर भी सरकार बना लेने के आसार इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पार्टी लिकुड को 2026 के चुनाव में 27 सीटें मिली हैं। पिछले 8 चुनावों में यह उनकी पार्टी का सबसे कमजोर प्रदर्शन है। इससे पहले लिकुड को 2009 में 27 सीटें मिली थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाली PM बालेन शाह भारत रवाना, आज जयशंकर से मिलेंगे:कल प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, राम-सीता की नगरी को जोड़ने वाली ट्रेन का उद्घाटन करेंगे
    Next Article
    ब्रिटिश तैराक ने 3 दिन तक होर्मुज में तैराकी की:तेल टैंकर पर हमला देखा, तेल-केमिकल से तबाही की चेतावनी दी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment