Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में युवक की हत्या कर शव खंडहर में छिपाया:3 दोस्तों ने मिलकर की दोस्त की हत्या, पुलिस ने हिरासत में लिए 3 नामजद दोस्त

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी के बरेली में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के चौपुला के पास रेलवे कॉलोनी में बंद पड़े एक खंडहरनुमा घर में मिले शव की शिनाख्त मलूकपुर निवासी अमन (25) के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने उसके ही तीन दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। खंडहर में मिला था लहुलुहान शव 8 अप्रैल की दोपहर कोतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि चौपुला इलाके के एक खाली पड़े मकान में एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अमन पर किसी भारी और ठोस वस्तु से प्रहार किया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने दोस्तों पर जताया शक मलूकपुर निवासी सगीर अहमद के पुत्र अमन की पहचान होने के बाद उसके भाई मोहम्मद शकील ने पुलिस को तहरीर दी। शकील ने अमन के ही तीन करीबी दोस्तों पर हत्या का संदेह जताते हुए उन्हें नामजद किया है। परिजनों का आरोप है कि ये दोस्त अमन को अपने साथ ले गए थे और आपसी विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया। हिरासत में आरोपी, विधिक कार्रवाई जारी सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 238 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओलों की मार से पौधे टूटकर खेतों में गिरे, VIDEO:बारिश से गेहूं, मक्का, उड़द और आम की फसलों को नुकसान, किसान परेशान
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में रजवाहे का पानी ओवरफ्लो होने से फसलें बर्बाद:सिर पकड़कर खेत में बैठ गए किसान, विभाग पर लापरवाही का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment