Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में मदरसे, दुकान और मकान पर चला बुलडोजर:ग्राम समाज की डेढ़ बीघा जमीन खाली कराई गई, फोर्स की मौजूदगी में तोड़ा अतिक्रमण

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सदर तहसील क्षेत्र के खोरहंसा में डेढ़ बीघा ग्राम समाज नवीन परती जमीन पर बने एक मदरसे, तीन दुकानों और एक मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर खाली कराया गया। यह कार्रवाई सदर तहसील अंतर्गत खोरहंसा में की गई, जहां लगभग डेढ़ बीघा सरकारी नवीन परती जमीन पर अवैध रूप से एक बड़ा मदरसा संचालित हो रहा था। इसी जमीन पर तीन दुकानें बनाकर अवैध रूप से चलाई जा रही थीं, जिनसे आर्थिक लाभ कमाया जा रहा था। साथ ही, एक मकान बनाकर भी लोग रह रहे थे। गोंडा सदर तहसीलदार मनीष कुमार की अदालत ने ग्राम समाज की नवीन परती जमीन पर बने मदरसे, दुकानों और मकान को तोड़कर अवैध कब्जा हटाने का आदेश जारी किया था। आज एसडीएम सदर अशोक गुप्ता, सदर तहसीलदार मनीष कुमार, गोंडा सीओ सदर शिल्पा वर्मा और सीओ नगर आनंद राय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर मौजूद थी। अवैध कब्जा करने वालों को पहले भी कई बार नोटिस और चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने नियमों को दरकिनार कर सरकारी जमीन पर कब्जा बनाए रखा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा इस डेढ़ बीघा जमीन पर कोई कब्जा करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एडीएम सदर अशोक गुप्ता ने बताया कि हम लोगों की मौजूदगी में भारीपन संख्या में फोर्स के साथ अवैध कब्जा खाली कराया गया है। सदर तहसीलदार के कोर्ट से सरकारी जमीन खाली कराई जाने को लेकर के आदेश दिया गया था इस आदेश का आज हम लोगों द्वारा पालन कराया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:शादी की बात चल रही थी, घर पर अकेली थी; कमरे में फंदे से लटका मिला शव
    Next Article
    उन्नाव पुलिस ने लूटेरे गिरोह का किया पर्दाफाश:कार में सवारी बैठाकर लूटते थे, चार आरोपी गिरफ्तार; हथियार बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment