Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में नाना से छुड़ाकर बच्चे का अपहरण:पुलिस ने 6 घंटे में बरामद किया, पिता की तलाश जारी

    1 hour ago

    1

    0

    कौशांबी में दिनदहाड़े एक 4 वर्षीय बच्चे का उसके नाना से अपहरण कर लिया गया। आरोप बच्चे के पिता पर लगा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। अब पुलिस आरोपी पिता की तलाश कर रही है। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 9 बजे कोखराज थाना क्षेत्र के बघेलापुर गांव में हुई। बच्चा मोहम्मद अब्दुल्ला अपने नाना गुड्डू के साथ भरवारी स्कूल जा रहा था। इसी दौरान कार सवार कुछ युवकों के साथ बच्चे का पिता शोएब अली आया और नाना से बच्चे को छीनकर अपने साथ ले गया। माता-पिता के बीच पारिवारिक विवाद पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बच्चे के माता-पिता के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी कारण बच्चा अपनी मां के साथ अपने नाना के घर पर रह रहा था। नाना द्वारा सूचना दिए जाने के बाद स्थानीय पुलिस तुरंत सक्रिय हुई। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए एक टीम का गठन किया। इस टीम ने 6 घंटे के भीतर प्रयागराज के मेंहदौरी स्थित बच्चे के पिता के घर से मोहम्मद अब्दुल्ला को सुरक्षित ढूंढ निकाला। पुलिस अब आरोपी पिता मोहम्मद शोएब अली की तलाश में जुटी है, जो प्रयागराज के शिवकुटी थाना क्षेत्र के मेंहदौरी का निवासी है। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया- प्राथमिक जांच में पता चला है कि मासूम बच्चे के माता-पिता में वैवाहिक संबंध विच्छेद है। बच्चा अपनी मां के साथ अपने नाना के घर पर रहता था, और उसे उसका पिता ही उसके नाना से छीनकर ले गया था। बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म:दोबारा वारदात में परिजनों ने दिया साथ, 4 के खिलाफ केस दर्ज
    Next Article
    हर घर नल-जल योजना से गांवों में पेयजल उपलब्धता सुधरी:कानपुर देहात में अनियमित संचालन, जल सखी की निष्क्रियता से आपूर्ति बाधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment