Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:शादी की बात चल रही थी, घर पर अकेली थी; कमरे में फंदे से लटका मिला शव

    1 hour ago

    1

    0

    जालौन में एक युवती ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मीनाक्षी कौरव के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मीनाक्षी की शादी की बात चल रही थी। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मामला कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया बुजुर्ग का है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को मीनाक्षी के भाई पवन सिंह और मां कुसुमा रानी किसी काम से झांसी की मोठ तहसील क्षेत्र गए हुए थे। इस दौरान मीनाक्षी घर पर अकेली थी। शाम के समय उसने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और एक कमरे में फांसी लगा ली, जिससे दम घुटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दरवाजा अंदर से बंद था बुधवार शाम करीब 5 बजे जब पवन सिंह और उनकी मां घर लौटे, तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका होने पर पवन किसी तरह घर के अंदर पहुंचा। कमरे में उसकी बहन मीनाक्षी का शव रस्सी के फंदे से लटका हुआ था। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कैलिया थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कैलिया थाने के प्रभारी निरीक्षक अवनीश पटेल ने बताया- मृतका की शादी की बात चल रही थी। लेकिन किन परिस्थितियों में उसने यह कदम उठाया, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर बच्चे की मौत:स्कूल से लौटते समय हादसा, गुस्साए लोगों ने कोतवाली घेरी
    Next Article
    गोंडा में मदरसे, दुकान और मकान पर चला बुलडोजर:ग्राम समाज की डेढ़ बीघा जमीन खाली कराई गई, फोर्स की मौजूदगी में तोड़ा अतिक्रमण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment