Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर बच्चे की मौत:स्कूल से लौटते समय हादसा, गुस्साए लोगों ने कोतवाली घेरी

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के जानसठ कस्बे में विद्युत विभाग की कथित लापरवाही के कारण 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा स्कूल से लौटते समय खुले ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गया। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। घटना मंगलवार को हुई जब साबियान पुत्र शाहनवाज आंगनबाड़ी केंद्र से पढ़कर घर लौट रहा था। रास्ते में वह एक खुले और असुरक्षित विद्युत ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गया। बच्चा बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और सैकड़ों स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। वे बच्चे के शव को लेकर जानसठ कोतवाली पहुंचे और पुलिस का घेराव करते हुए विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। परिजनों ने इसे लापरवाही का परिणाम बताया है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें की गई थीं। स्थानीय सभासद और अन्य निवासियों ने विभाग से इसे हटाने या सुरक्षा जाल लगाने की मांग की थी, लेकिन हर बार बजट की कमी का हवाला देकर कार्रवाई नहीं की गई। घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी रूपाली राय चौधरी और एसडीएम राजकुमार भारती ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बच्चे के पिता शाहनवाज ने बताया कि उनके दो बच्चों में से एक अब नहीं रहा। इस घटना से पूरे मोहल्ले में दुख और आक्रोश का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षा माफिया के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन:अलीगढ़ में पुलिस से नोकझोंक, कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकाली धरना शुरू
    Next Article
    जालौन में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:शादी की बात चल रही थी, घर पर अकेली थी; कमरे में फंदे से लटका मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment