Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षा माफिया के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन:अलीगढ़ में पुलिस से नोकझोंक, कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकाली धरना शुरू

    1 hour ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और महंगी किताबों के सिंडिकेट के खिलाफ छात्र संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। शमशाद मार्केट में समाजवादी छात्र सभा के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। वहीं, दूसरी ओर राष्ट्रवादी छात्र संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। ​पुलिस ने छीना पुतला, पोस्टर फाड़े ​समाजवादी छात्र सभा के नेता मोहसिन मेवाती के नेतृत्व में छात्र शिक्षा माफिया के खिलाफ पोस्टर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। यहां पर सिलेबस के रूप में हो रही अवैध वसूली के विरोध में नारेबाजी की गई। पुतला दहन करने की कोशिश पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में नोकझोंक हो गई। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए छात्रों से पुतले छीन लिए। मोहसिन मेवाती का आरोप है कि पुलिस ने उनसे पोस्टर भी छीनकर फाड़ दिए हैं। अवैध फीस वसूली पर रोक लगाने की मांग छात्र सभा ने ​निजी विद्यालयों की मनमानी और अवैध फीस वसूली पर रोक लगाने की मांग की। कलेक्ट्रेट पर सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने ​किसी खास दुकान से ही किताबें खरीदने के दबाव पर रोक लगाने की मांग की। इसके अलावा ​शिक्षा विभाग एक विशेष कमेटी गठित कर स्कूलों का औचक निरीक्षण करने के लिए कहा। ‘​6वीं का कोर्स 7 हजार में’ ​प्रदर्शनकारियों ने सरकार के दावों पर भी सवाल उठाए। मोहसिन मेवाती ने कहा कि सरकार NCERT लागू करने की बात करती है, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं है। अल-बरकात, इस्लामिक मिशन और ओएलएफ जैसे स्कूलों में कक्षा 6 का कोर्स 7 हजार रुपए में मिल रहा है। बाजार में NCERT की किताबें उपब्ध नहीं कराई जा रही हैं ताकि निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें बेची जा सकें। ‘​कार्रवाई होने तक जारी रहेगा धरना’ राष्ट्रवादी छात्र संगठन ने गुरुवार से कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्कर शर्मा ने कहा कि यह केवल छात्रों की नहीं, बल्कि हर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार की लड़ाई है, जिसका शोषण स्कूल संचालक कर रहे हैं। जब तक इन कड़ी कार्रवाई नहीं होगी वह धरने पर बैठे रहेंगे। NCERT अनिवार्य करने की मांग संगठन के महासचिव मनीष प्रताप सिंह और वरुण यादव ने कहा कि पूरे जिले में NCERT कोर्स सख्ती से लागू होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी संस्थान जानबूझकर बाधाएं पैदा कर रहे हैं ताकि गरीब का बच्चा शिक्षा से दूर रहे। इस दौरान दिव्यांशु यादव, निर्मल राष्ट्रवादी, लालू पंडित और विकास पंडित सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती को जबरन बाइक में बिठाने की कोशिश, VIDEO:फतेहपुर में बीच चौराहे पर ड्रामा, लोगों से बोला- मेरी गर्लफ्रेंड है, पर्सनल मैटर में मत पड़ो
    Next Article
    ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर बच्चे की मौत:स्कूल से लौटते समय हादसा, गुस्साए लोगों ने कोतवाली घेरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment