Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओलों की मार से पौधे टूटकर खेतों में गिरे, VIDEO:बारिश से गेहूं, मक्का, उड़द और आम की फसलों को नुकसान, किसान परेशान

    7 hours ago

    1

    0

    उन्नाव जनपद में बुधवार शाम से देर रात तक हुई बारिश और अचानक ओलावृष्टि ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। तेज हवाओं के साथ गिरे ओलों से कई गांवों में खड़ी और कटी फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। खासकर सफीपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम मटुकरी, रानीपुर ग्रंट सहित आसपास के गांवों में फसलों को क्षति पहुंची है। जानकारी के अनुसार, तेज हवा के साथ हुई बारिश के बाद अचानक ओलावृष्टि शुरू हो गई। इससे खेतों में बोई गई मक्का और उड़द की फसल को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। किसानों ने बताया कि फसल तैयार होने की स्थिति में थी, लेकिन ओलों की मार से पौधे टूटकर खेतों में गिर गए, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ने की आशंका है। स्थानीय किसान महेंद्र कुशवाहा, रजनीश, असगर अली, प्रमोद और इनाम रसूल सहित कई किसानों ने बताया कि ओलावृष्टि भले ही कुछ देर के लिए हुई, लेकिन इसका असर बेहद गंभीर रहा। किसानों के अनुसार, आम की फसल पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। तेज हवा और ओलों के कारण आम के पेड़ों से बौर और छोटी फलियां झड़ गई हैं, जिससे इस वर्ष आम उत्पादन प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है। सफीपुर विकासखंड के साथ-साथ मियागंज क्षेत्र में भी मौसम का कहर देखने को मिला। आसीवन, मियागंज, कुरसठ, बारीथाना, कुल्हा अटौरा, मुशीराबाद, मुजफ्फरपुर सर्रा, कादिरपुर, खैरनपुर गवासा, खानपुर पीर अली, पेसारी और मुरव्वतपुर सहित कई गांवों में तेज बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। इन क्षेत्रों में भी गेहूं और आम की फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। किसानों की सबसे बड़ी समस्या यह है कि जिले के कई हिस्सों में गेहूं की फसल पहले ही कटकर खेतों में पड़ी हुई है। अचानक हुई बारिश के कारण किसान फसल को थ्रेसर से निकलवा नहीं पा रहे हैं। भीग चुकी फसल के खराब होने और दाने काले पड़ने का खतरा बढ़ गया है, जिससे किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। मौसम के इस बदलाव ने किसानों की चिंता इसलिए भी बढ़ा दी है क्योंकि रबी सीजन की फसल कटाई के अंतिम चरण में है। ऐसे समय में बारिश और ओलावृष्टि से मेहनत और लागत दोनों पर संकट खड़ा हो गया है। कई किसानों ने प्रशासन से फसल क्षति का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। जिला कृषि अधिकारी शशांक ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि से बांगरमऊ, आसीवन, सफीपुर और हसनगंज क्षेत्रों से नुकसान की सबसे अधिक सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। उन्होंने कहा कि गुरुवार को कृषि विभाग की टीमों को प्रभावित गांवों में भेजकर फसलों के नुकसान का आंकलन कराया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौसम की मार से किसान चिंतित हैं और प्रशासन से राहत की उम्मीद लगाए हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज के भिटौली में सड़क हादसा, युवक की मौत:पिकअप ने मारी टक्कर, महिला और बच्चा गंभीर रूप से घायल
    Next Article
    बरेली में युवक की हत्या कर शव खंडहर में छिपाया:3 दोस्तों ने मिलकर की दोस्त की हत्या, पुलिस ने हिरासत में लिए 3 नामजद दोस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment