Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेरोजगारी भत्ता, महिलाओं को 40 हजार, 300 यूनिट बिजली फ्री:पुरानी पेंशन की बहाली, अखिलेश के घोषणा-पत्र में क्या-क्या होगा?

    2 hours ago

    2

    0

    अखिलेश यादव आज यानी संविधान दिवस (26 नवंबर) पर सपा का चुनावी घोषणा-पत्र जारी करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, सपा अपने घोषणा-पत्र में 10 बड़े वादे कर सकती है। इनमें हर महीने 2,500 रुपए तक बेरोजगारी भत्ता, गरीब महिलाओं को सालाना 40 हजार पेंशन, हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली और सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली जैसे वादे शामिल हैं। घोषणा-पत्र को ‘जन-मन घोषणा पत्र’ और ‘सत्ताइस का संकल्प: पीडीए का प्रणपत्र’ नाम दिया गया है। लखनऊ में शाम 4 बजे सपा मुखिया 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का एजेंडा रखेंगे। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी महिलाओं के लिए अलग घोषणा-पत्र ला सकती है। साथ ही, 75 जिलों और लखनऊ के हिसाब से अलग-अलग विजन सामने रखे जा सकते हैं। सपा प्रवक्ता मोहम्मद आजम ने कहा कि सपा युवाओं, किसानों, महिलाओं, गरीबों और पूरे पीड़ित समाज को राहत पहुंचाने का काम करेगी। घोषणा-पत्र बेहद सकारात्मक और यूपी को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने का रोडमैप होगा। वहीं, भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सपा वादे नहीं, बल्कि पिछले कार्यकाल का हिसाब दे और बताए कि तब उन्होंने क्या किया था। पहले जानिए कैसे तैयार किया गया घोषणा-पत्र… घोषणा पत्र तैयार करने में पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन की भूमिका अहम मानी जा रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इसे तैयार करने से पहले युवाओं, किसानों, महिलाओं, कारोबारियों, निवेशकों और अलग-अलग वर्गों से सुझाव लिए गए। फोकस पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) वर्ग के सामाजिक-राजनीतिक अधिकारों पर किया गया है। इसके साथ रोजगार, शिक्षा, कृषि, उद्योग और आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखकर इसे बनाया गया है। घोषणा पत्र में ये बड़े वादे भी कर सकते हैं अखिलेश... संविधान दिवस का सियासी संदेश देने की तैयारी 26 नवंबर यानी संविधान दिवस पर घोषणा पत्र जारी करने के पीछे सपा का साफ राजनीतिक संदेश है। पार्टी लगातार संविधान, आरक्षण, सामाजिक न्याय और पीडीए के अधिकारों को केंद्र में रख रही है। अखिलेश इसके जरिए यह संदेश देने की कोशिश करेंगे कि 2027 का चुनाव सिर्फ सत्ता बदलने का नहीं, बल्कि सामाजिक भागीदारी, रोजगार और आर्थिक अधिकारों से जुड़ा है। माना जा रहा है कि कार्यक्रम में अखिलेश के साथ आजम खान के भी मौजूद रह सकते हैं। अब जानिए सपा ने 2022 में क्या-क्या वादे किए थे… सपा ने 2022 विधानसभा चुनाव से पहले घोषणा पत्र में किसानों, युवाओं, महिलाओं और जन स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर कई वादे किए थे- किसानों के लिए वादे- गन्ना पेमेंट के लिए फंड बनाने का वादा सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने, 2025 तक किसानों को कर्ज मुक्त करने, सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने, ब्याज मुक्त कर्ज देने, गन्ना किसानों को 15 दिन में पेमेंट करने के लिए 10,000 करोड़ रुपये का फंड बनाने का वादा किया था। सपा ने दो एकड़ से कम जमीन वाले किसानों को मुफ्त खाद देने और किसान आंदोलन में मृत किसानों के परिवारों को 25 लाख रुपये की सहायता देने का वादा किया था। मध्यम वर्ग को मुफ्त पेट्रोल देने का वादा समाजवादी पार्टी ने बिजली, एलपीजी और पेट्रोल डीजल की कीमत में छूट देने का वादा किया था। सपा ने कहा था कि वह बिजली और ईंधन पर सब्सिडी देगी। उसने वादा किया था कि वह सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देगी। बीपीएल परिवारों को साल में दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देगी। उसने घोषणा की थी कि वह दोपहिया वाहन चालकों को हर महीने एक लीटर मुफ्त पेट्रोल और ऑटो रिक्शा चालकों को 3 लीटर मुफ्त पेट्रोल या 6 किलो मुफ्त सीएनजी देगी। एक करोड़ से अधिक नौकरियां देने की घोषणा सपा ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। सपा ने कहा था कि वह सन 2027 तक 10 लाख सरकारी नौकरियां और एक करोड़ निजी कंपनियों में रोजगार देगी। उसने आईटी क्षेत्र में 22 लाख नौकरियों के सृजन के लिए कोशिश करने और मनरेगा की तर्ज पर शहरी रोजगार गारंटी कानून लाने का वादा किया था। सपा ने शिक्षामित्रों और ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित करने, प्रतियोगी परीक्षाओं की आयु सीमा में 2 साल की छूट देने का वादा किया था। सपा ने कहा था कि वह युवाओं को लैपटॉप देगी और उनके कौशल विकास के लिए कदम उठाएगी। महिलाओं को हर साल 18 हजार रुपए देने का वादा सपा ने महिलाओं के कल्याण के लिए भी कई वादे किए थे। सपा ने गरीब महिलाओं को 'समाजवादी पेंशन' के तहत हर साल 18,000 रुपये (1500 रुपये प्रति माह) देने का वादा किया था। उसने सरकारी नौकरियों और पुलिस भर्ती में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने, छात्राओं को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देने और फ्रंटलाइन महिला कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक स्कूटर देने का वादा किया था। राज्य का स्वास्थ बजट बढ़ाने की घोषणा सपा ने 2022 में यूपी में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने का वादा किया था। उसने राज्य स्वास्थ्य नीति 2022 के तहत कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की बात कही थी। सपा ने यूपी का स्वास्थ्य बजट बढ़ाकर राज्य के कुल बजट का करीब 10 प्रतिशत करने की बात कही थी। उसने मेडिकल टेस्ट की दरें तय करने और 108/102 एंबुलेंस सेवाओं को बेहतर बनाने का वादा किया था। इसके अलावा सपा ने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने का भी वादा किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में वर्तमान और पूर्व पार्षद भिड़े, सड़क पर मारपीट; स्कूटी चलाने को लेकर विवाद
    Next Article
    शाहजहांपुर में बीटेक स्टूडेंट ने गोली मारकर सुसाइड किया:यूपीएससी की तैयारी कर रहा था, मां-बाप दोनों सरकारी टीचर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment