Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में गंगा में गिरते नालों पर लगेगा ब्रेक:DM ने एक्सियन को चेतावनी के निर्देश दिए, प्रदूषण पर कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    बलिया में जिला गंगा, पर्यावरण और वृक्षारोपण समितियों की संयुक्त बैठक शुक्रवार को विकास भवन सभागार में हुई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में गंगा नदी के संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरणीय सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने 'जिला गंगा प्लान' के तहत नदियों के पुनरुद्धार के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके लिए नियमित छापेमारी अभियान चलाने और एक व्यवस्थित कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कटहल नाला परियोजना से संबंधित जल निगम के एक्सियन के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एक्सियन को तत्काल चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए और एसटीपी को जल्द से जल्द चालू कराने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गंगा नदी में गिरने वाले नालों के पानी को हर हाल में रोका जाए। संबंधित विभागों को शीघ्र एक ठोस योजना तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा गया, ताकि बिना शोधन के गंदा पानी गंगा में प्रवेश न करे। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय बनाकर काम करने और गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के लक्ष्य को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। बैठक में जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश, वन विभाग अधिकारी और संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर को डिजिटल अरेस्ट करने वाले 5 गिरफ्तार:13 दिनों तक बंधक बनाया, आतंकी कनेक्शन बताकर 57 लाख हड़पे; CISF जवान मास्टर माइंड
    Next Article
    संभल में कारवां सराय गेट का हुआ जीर्णोद्धार:डीएम-एसपी देखने पहुंचे, शॉर्ट फिल्म शूटिंग और प्री-वेडिंग शूट भी होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment