Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर को डिजिटल अरेस्ट करने वाले 5 गिरफ्तार:13 दिनों तक बंधक बनाया, आतंकी कनेक्शन बताकर 57 लाख हड़पे; CISF जवान मास्टर माइंड

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर (उद्योग) भैरव पाण्डेय को डिजिटल अरेस्ट में रखकर ठगी करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साइबर ठगों ने भैरव पाण्डेय को करीब 13 दिनों तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान ठगों ने पुलवामा हमले में आतंकी कनेक्शन होने का बताया और 3 बार में 57 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिया। जांच में सामने आया कि यह एक इंटरनेशनल ठगी का गैंग है। साइबर ठगों के तार देश के 5 राज्यों से जुड़े हैं। इस गिरोह का मास्टरमाइंड ओडिशा के राउरकेला में तैनात एक CISF जवान है। पुलिस अब CISF जवान समेत अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। भैरव पाण्डेय ने 21 अप्रैल को साइबर थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते 5 आरोपियों को पकड़ लिया। अब पढ़िए पूरा मामला.. पश्चिम बंगाल का रहने वाला मास्टरमाइंड पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया- 3 दिन पहले भैरव प्रसाद ने डिजिटल अरेस्ट से जुड़ा एक मामला दर्ज कराया था। उनसे करीब 57 लाख रुपए की ठगी की गई थी। शिकायत मिलने के बाद हमारी टीम ने जांच शुरू की और दो बैंक खातों को ट्रेस किया, जिसके आधार पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक आरोपी राजू बोकारो का रहने वाला है। जिन खातों का इस्तेमाल ठगी में किया गया था, उनके धारकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड CISF का सिपाही दाऊद अंसारी है, जिसकी तैनाती ओडिशा के राउरकेला में है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उससे पूछताछ के लिए हमारी टीम ने CISF मुख्यालय से संपर्क किया है। जल्द ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। इन साइबर ठगों का नेटवर्क 5 राज्यों में फैला है। साथ ही इनके अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन भी सामने आए हैं। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, गाड़ी और अन्य सामान बरामद किया गया है। 13 दिनों तक बनाया बंधक जांच में सामने आया है कि इन खातों में 48 लाख और 57 लाख रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ है। अभी पूरी रकम फ्रीज नहीं हो पाई है। पीड़ित भैरव प्रसाद को 9 अप्रैल से 21 अप्रैल तक डिजिटल अरेस्ट में रखा गया था। इस दौरान उससे कहा गया कि आपके पैन कार्ड और आधार कार्ड का इस्तेमाल कर आतंकियों ने आपके खातों में 70 लाख रुपए ट्रांसफर किए हैं। ये पुलवामा हमले से जुड़े आतंकी हैं। अगर पैसे वापस नहीं करोगे तो आपके बेटों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित का एक बेटा स्विट्जरलैंड में रहता है और दूसरा मुंबई में। ठगों ने डराया कि उसके बेटों के पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए जाएंगे और उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। बेटे के गिरफ्तारी के डर से 57 लाख किए ट्रांसफर इसी डर के कारण साइबर ठगों ने पीड़ित से तीन बार में RTGS के जरिए 57 लाख रुपए ट्रांसफर करवाया। साइबरों ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का पूरा सीन क्रिएट किया गया था। उन लोगों ने वीडियो कॉल पर दिखाया गया कि वे पुलिस वाले हैं और उनके पास हथियार भी हैं। साइबर ठगों ने भैरव प्रसाद के मोबाइल में एक ऐप इंस्टॉल कर दिया था, जिसके जरिए उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। उन्हें यह भी निर्देश दिया गया था कि वे किसी से नहीं मिलेंगे, अपना नंबर किसी को शेयर नहीं करेंगे। यहां तक कि घर में काम करने वाली महिला को भी आने से मना करवा दिया गया था। अब CISF जवान दाऊद अंसारी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने पोषण रैंकिंग प्रभावित होने पर जताई नाराजगी:सैम-मैम बच्चों के चिन्हांकन में कमी पर दिए सख्त निर्देश
    Next Article
    बलिया में गंगा में गिरते नालों पर लगेगा ब्रेक:DM ने एक्सियन को चेतावनी के निर्देश दिए, प्रदूषण पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment