Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने पोषण रैंकिंग प्रभावित होने पर जताई नाराजगी:सैम-मैम बच्चों के चिन्हांकन में कमी पर दिए सख्त निर्देश

    3 hours ago

    1

    0

    बिजनौर जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सैम-मैम (गंभीर तीव्र कुपोषित-मध्यम तीव्र कुपोषित) बच्चों के चिन्हांकन में कमी तथा जनपद की पोषण रैंकिंग प्रभावित होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र बच्चों का शत-प्रतिशत चिन्हांकन सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए, चेतावनी दी कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन आंगनवाड़ी केंद्रों पर चिन्हांकन कार्य में कमी पाई गई है, उन्हें तत्काल नोटिस जारी कर जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सैम तथा अन्य कुपोषित बच्चों को शत-प्रतिशत दवाइयों का वितरण हो और पोर्टल पर सैम बच्चों की फीडिंग का अपडेशन भी समय पर किया जाए। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनपद की रैंकिंग में सुधार लाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए। बैठक में चिन्हित कुपोषित बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और पोषण पुनर्वास सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुणवत्तापूर्ण गर्म पका भोजन, टेक होम राशन और पोषण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर निर्धारित मानकों के अनुसार बेबी फ्रेंडली फर्नीचर की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और अनुकूल वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि जिन केंद्रों पर फर्नीचर उपलब्ध नहीं है या क्षतिग्रस्त है, वहां प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति की जाए। सभी सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना अधिकारी) को निर्देश दिए गए कि वे आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का नियमित रूप से वजन कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि इस महत्वपूर्ण कार्य में गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित सीडीपीओ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बैठक के दौरान पोषण ट्रैकर पर फीडिंग की स्थिति, पोषाहार वितरण, ई-कवच पोर्टल पर फीडिंग, सैम बच्चों का एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) में रेफरल, और वजन मशीनों की उपलब्धता सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को सभी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा जनपद में 10वीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्कूल बैग, पुस्तकें एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना सहित समस्त आईसीडीएस विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ बार एसोसिएशन चुनाव में 1500 वोटों की गिनती पूरी:अध्यक्ष पद पर जीएन शुक्ला आगे, महामंत्री पर जितेंद्र यादव की बढ़त
    Next Article
    रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर को डिजिटल अरेस्ट करने वाले 5 गिरफ्तार:13 दिनों तक बंधक बनाया, आतंकी कनेक्शन बताकर 57 लाख हड़पे; CISF जवान मास्टर माइंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment