Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में कारवां सराय गेट का हुआ जीर्णोद्धार:डीएम-एसपी देखने पहुंचे, शॉर्ट फिल्म शूटिंग और प्री-वेडिंग शूट भी होंगे

    3 hours ago

    1

    0

    संभल के सौंधन मोहम्मदपुर गांव में स्थित ऐतिहासिक किले के मुख्य प्रवेश द्वार 'कारवां सराय' का जीर्णोद्धार पूरा हो गया है। भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित इस किले के 3600 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में से गेट का कायाकल्प किया गया है। इस कार्य पर लगभग 29 लाख रुपए खर्च हुए। इसका काम 5 जनवरी 2025 को शुरू हुआ था और फरवरी 2026 में पूरा कर लिया गया। शुक्रवार दोपहर 2 बजे जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने किले का दौरा किया। उन्होंने किले की छत से पूरे गांव का नजारा देखा और संरक्षित भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने के सख्त निर्देश दिए। राजस्थान और झांसी के कारीगरों ने संवारा जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि जीर्णोद्धार में पारंपरिक तकनीकों का उपयोग किया गया है। राजस्थान और झांसी के कारीगरों ने चूना, सुर्खी, गुड़, बेलगिरी और डस्ट जैसी पुरानी निर्माण सामग्री का इस्तेमाल कर इस ऐतिहासिक संरचना को नया जीवन दिया है। किले के इस हिस्से में मेहराबदार प्रवेश द्वार और पहरेदारों के दो मंजिला कक्ष अब आकर्षक दिख रहे हैं। कुल 3600 वर्ग मीटर में से अभी आंशिक हिस्सा ही विकसित हुआ है; शेष क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया जारी है। प्रभावित लोगों को वैकल्पिक आवास देने की योजना बनाई जा रही जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि अवैध कब्जा हटाने के बाद प्रभावित लोगों को वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है। संभल में कुल 9 एएसआई संरक्षित स्थल हैं, जिनमें से कई पर जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है। फिरोजपुर किला भी अगले सप्ताह तक तैयार होने की उम्मीद है। अब इस किले को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है। डीएम के अनुसार, यह स्थल प्री-वेडिंग शूट, शॉर्ट फिल्म शूटिंग और सामान्य पर्यटन के लिए एक आकर्षक केंद्र बनेगा। साफ-सफाई, चारदीवारी और बगीचे के निर्माण के बाद यह स्थान पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में गंगा में गिरते नालों पर लगेगा ब्रेक:DM ने एक्सियन को चेतावनी के निर्देश दिए, प्रदूषण पर कार्रवाई
    Next Article
    बलिया में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर:मानव एकता दिवस, 14 लाख से अधिक यूनिट का रिकॉर्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment