Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेलगावी में फ्रिज फटा, 4 महिलाओं की मौत:शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट की आशंका; घर में लगी आग से दो झुलसे

    14 hours ago

    1

    0

    कर्नाटक के बेलगावी में मंगलवार सुबह एक घर में फ्रिज फटने के बाद आग लग गई। हादसे में परिवार की चार महिलाओं की मौत हो गई। घटना चवत गली में सुबह करीब 2:30 बजे हुई। मरने वालों की पहचान गंगा डामोने, शारदा डामोने, प्रिया डामोने और भारती डामोने के रूप में हुई है। दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, ब्लास्ट के बाद फ्रिज आग लगी। जो पूरे घर में तेजी से फैल गई और अंदर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके। बाप-बेटे आग में झुलसे, महिलाओं की मौत जलने से हुई बेलगावी पुलिस कमिश्नर प्रकाश निकम ने बताया कि हादसे में गजानन डामोने और उनके बेटे रोशन डामोने गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गजानन करीब 80% झुलसे हैं, जबकि रोशन करीब 40% झुलसे हैं। महिलाओं की मौके पर ही जलने से मौत हो गई। शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी कमिश्नर प्रकाश निकम ने बताया कि पहली नजर में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट लग रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हादसे में बचने वाले रोशन ने शॉर्ट सर्किट जैसी आवाज सुनने की बात बताई है। FSL टीम और HESCOM यानी हुबली इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड के अधिकारी घटनास्थल की जांच कर रहे हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद जरूरी प्रक्रिया पूरी होने पर चारों मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… यूपी बरदहा गांव में फ्रिज फटने से घर में आग: सारा सामान जलकर राख उन्नाव जिले के हिलौली ब्लॉक के बरदहा गांव में 11 सितंबर की सुबह एक घर में आग लग गई। आग फ्रिज फटने से लगी, जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। लोगों के मुताबिक घर में रखा फ्रिज अचानक तेज आवाज के साथ फट गया। इससे निकली चिंगारी ने कुछ ही देर में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गणेश विसर्जन शुरू- मुंबई में दूसरे दिन 2,859 मूर्तियां विसर्जित:कहीं डेढ़ दिन, कहीं 5 दिन में ही विजर्सन की परंपरा
    Next Article
    अगरतला से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में धुआं:पायलट के संदेह पर अलर्ट जारी, लखनऊ डायवर्ट; प्लेन में 109 यात्री सवार थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment