Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बैंक ऑफ बड़ौदा फर्जी लोन लेने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार:दो महिलाएं भी शामिल, रायबरेली में करोड़ों की धोखाधड़ी का खुलासा

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में बैंक ऑफ बड़ौदा के पर्सनल लोन घोटाले का पुलिस ने खुलासा किया है। शहर कोतवाली पुलिस ने राना नगर से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। यह गिरोह फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बैंक से पर्सनल लोन हासिल करता था। इसमें फर्जी सैलरी स्लिप, नियुक्ति पत्र, आधार कार्ड और बदले हुए पतों का उपयोग किया जाता था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों ने कुल 38 लाख 90 हजार रुपये का पर्सनल लोन लिया था। हालांकि, इस पूरे गिरोह ने धोखाधड़ी से 9 करोड़ रुपये से अधिक का पर्सनल लोन प्राप्त किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा ने इस मामले में 29 दिसंबर 2023 को 48 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी रायबरेली के बाहर के जनपदों के निवासी हैं। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार ने बताया कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा में फर्जी दस्तावेजों को लगाकर तकरीबन 1 वर्ष पूर्व 9 करोड़ से अधिक पर्सनल लोन लिया गया था जिस मामले की जानकारी बैंक ऑफ़ बरोदा के अधिकारियों द्वारा पुलिस को लिखित रूप में दी गई थी पुलिस उसके मामले में जांच कर रही थी जांच के दौरान आज पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, इतना ही नहीं पुलिस ने दस्तावेजों के आधार पर अन्य बचे हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है जल्द ही उन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीतलनगरी डिपो की बसों में 21 यात्री बिना टिकट पकड़े:तीन दिन में हुई कार्रवाई, दो परिचालकों को नोटिस जारी
    Next Article
    धुरंधर 2 की OTT रिलीज मध्य मई तक नहीं होगी:गाने रंग दे लाल को लेकर कॉपीराइट केस में मेकर्स ने कोर्ट को दिया आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment