Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:पी. कुमारन ब्रिटेन में भारत के अगले हाई कमिश्नर होंगे, 1992 बैच के IFS अफसर, जल्द संभालेंगे पद

    3 hours ago

    2

    0

    भारत सरकार ने वरिष्ठ राजनयिक पी. कुमारन को ब्रिटेन में भारत का अगला हाई कमिश्नर नियुक्त किया है। वह फिलहाल विदेश मंत्रालय में सचिव (ईस्ट) के पद पर कार्यरत हैं। 1992 बैच के आईएफएस अधिकारी कुमारन जल्द ही कार्यभार संभाल सकते हैं। वह वर्तमान उच्चायुक्त विक्रम दोराइसामी का स्थान लेंगे, जिन्हें चीन में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। कुमारन ने अपने करियर की शुरुआत काहिरा में थर्ड सेक्रेटरी के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने त्रिपोली, ब्रसेल्स, इस्लामाबाद, वॉशिंगटन और कोलंबो में अलग-अलग पदों पर काम किया। वे बेंगलुरु में रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर भी रह चुके हैं। कुमारन 2016 से 2020 तक कतर में भारत के राजदूत रहे। इसके बाद 2020 से 2023 तक सिंगापुर में भारत के हाई कमिश्नर रहे। उन्होंने विदेश मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी (कॉन्सुलर, पासपोर्ट और वीजा), फिर एडिशनल सेक्रेटरी और स्पेशल सेक्रेटरी के तौर पर काम किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी-MP और राजस्थान में अगले 3 दिन बारिश:जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एवलांच, 20 गाड़ियों का रेस्क्यू; उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना
    Next Article
    'धुरंधर' में चौधरी असलम को बम से उड़ाकर हिट हुआ एक्टर, क्यों था डरा?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment