Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में किंग्स स्पोर्ट्स ने प्रीमियर लीग फाइनल जीता:विकास मैन ऑफ द मैच, गोविंद शुक्ला बेस्ट खिलाड़ी

    3 hours ago

    1

    0

    बहराइच में आयोजित प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला किंग्स स्पोर्ट्स क्लब और सत्या इलेवन के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में किंग्स स्पोर्ट्स ने सत्या इलेवन को 120 रनों के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। किंग्स स्पोर्ट्स के कप्तान अखिल सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 14 ओवरों में टीम ने विकास के नाबाद 106 रन और अखिल सिंह के 50 रनों की शानदार पारियों की बदौलत 206 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सत्या इलेवन की टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी और पूरी टीम 11 ओवरों में मात्र 86 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह किंग्स स्पोर्ट्स ने आसानी से फाइनल मुकाबला जीत लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए विकास को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं, पूरे टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गोविंद शुक्ला को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय और एसडीएम पयागपुर अश्वनी पांडे रहे। विशिष्ट अतिथियों में तहसीलदार अंबिका चौधरी, अनुज कुमार सिंह, शुभम सिंह और सर्वेश पांडेय शामिल थे। मैच में विपिन शर्मा और मुकेश ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि रामपाल गुप्ता और देवा ने आंखों देखा हाल सुनाया। इस अवसर पर किंग्स स्पोर्ट्स के ऑनर अंकुर सिंह, आशीष सिंह, सूरज सिंह, नितिन दुबे, विनीत दुबे, निशांत, गोलू सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी के रामसनेहीघाट में सड़क हादसे में युवक की मौत:लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम
    Next Article
    सुल्तानपुर में दबंगों ने महिला को पीटा:पुश्तैनी जमीन पर कब्जे के प्रयास का विरोध करने पर हमला, परिवार के साथ भी की मारपीट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment